भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस और महात्मा गांधी की जयंती को समर्पित सेवा पखवाड़ा के लिए तैयारियों की जानकारी दी


भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस और महात्मा गांधी की जयंती को समर्पित सेवा पखवाड़ा के लिए तैयारियों की जानकारी दी। सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देशभर में किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय कमलम में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का मूल भाव “सेवा ही संगठन” है। इस अवधि में भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुँचकर सेवा, सहयोग और समर्पण का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित रहा है और इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों के माध्यम से उनके जीवन मूल्यों को समाज तक पहुँचाएँगे।

उन्होंने आगे बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और पोषण जागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, वृक्षारोपण, डिजिटल साक्षरता और दिव्यांग व जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रत्येक कार्यक्रम में संकल्प भी कराया जाएगा ताकि जनता राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़ सके।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी, महामंत्री संजीव राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पंचाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा की महामंत्री प्रिया पासवान और प्रदेश मीडिया इंचार्ज रवि रावत उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान