*चंडीगढ़ में 3000 युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित की ड्रॉइंग्स और पत्र*
चंडीगढ़, 24 सितम्बर :
कर्तव्य निष्ठ युवा एवं एन.एस.एस. वॉलंटियर्स की ओर से आज टैगोर थिएटर, सेक्टर-18 में आयोजित एक प्रेस वार्ता में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपने सम्मान और लगाव को अनोखे अंदाज़ में व्यक्त किया। चंडीगढ़ के करीब 3000 युवाओं ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखे और उनकी ड्रॉइंग्स बनाई।
प्रेस वार्ता में ऋतिका वर्मा, अक्षित जैन, हर्ष चौहान, केतन मनकोटिया, आरती और रचित जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व से प्रेरित होकर नई पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने को तैयार है। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों और योजनाओं ने युवाओं को आत्मविश्वास और देशभक्ति की नई चेतना दी है।
ऋतिका वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊँचाइयों को छू रहा है और युवाओं को समाज सेवा की प्रेरणा मिल रही है।
अक्षित जैन के अनुसार, मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत का विज़न देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में ठोस कदम है।
हर्ष चौहान ने कहा कि आज का युवा प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर राष्ट्र निर्माण में जुटना चाहता है।
केतन मनकोटिया ने बताया कि मोदी जी की योजनाओं से युवाओं की प्रतिभा को निखारने के नए अवसर मिल रहे हैं।
आरती ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सशक्त बनाने और बेटियों को नई पहचान देने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
वहीं रचित जैन का कहना था कि मोदी जी ने भारत की संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है।
कार्यक्रम के अंत में कर्तव्य निष्ठ संस्था के कार्यकर्ताओं ने सभी पत्र प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा एवं प्रदेश महामंत्री संजीव राणा सन्नीपुरी को सौंपे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि युवाओं का यह उत्साह प्रधानमंत्री तक अवश्य पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कर्तव्य निष्ठ युवा के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि हर पत्र प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें