1600 करोड नहीं है 25000 करोड़ की मिली है आर्थिक सहायता पंजाब को _: रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिवस पंजाब की सहायता के लिए तुरंत प्रभाव से 1600 करोड रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ अन्य योजनाओं के माध्यम से लगभग 25000 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की है । जानकारी देते हुए भाजपा पंजाब ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी ने बताया की बाढ़ की इस आपदा में अनाथ हुए बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ उनके बड़े होने तक का सारा खर्च, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिनके घर टूट गए उनको नए घर बना कर देना, प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सभी टूटी हुई सड़कों का निर्माण करवाना, खेती-बाड़ी के खराब हुए ट्यूबवलों को ठीक करवाना, सोलर ऊर्जा के पैनल खराब हुए उन्हें ठीक करवाना, सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सभी सरकारी स्कूलों में जितना भी नुकसान हुआ उसकी भरपाई करना, जल संरक्षण योजना के अंतर्गत वर्षा का तालाब के पानी का प्रबंध सफाई और उसकी मरम्मत का काम, मरे हुए पशुओं के लिए मुआवजा देना यह सब कुल मिलाकर लगभग 25000 करोड रुपए की योजना है जो केंद्र सरकार पंजाब को दे रही है। वैष्णव के साथ भाजपा के अन्य नेता गुरमीत सिंह टिवाना, पवन धीमान, दिनेश कुमार, सुखदेव सिंह राणा, नीरज वर्मा, अनीता थम्मन, राकेश मेहता ने बताया की इन योजनाओं के अंतर्गत कोई जाति, वर्ण, धर्म या राजनीति को ध्यान में रखकर फैसला नहीं किया गया है बल्कि इस सहायता से पंजाब के प्रत्येक प्रभावित परिवार को लाभ मिलेगा !
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें