काव्य संग्रह कई रंग जिंदगी के-4 का हुआ विमोचन और त्रिभाषी काव्य गोष्ठी में कवियों ने जमाया रंग।


चंडीगढ़:  काव्य संग्रह कई रंग जिंदगी के-4  संग्रह का आज "संगीता साहित्य संगम" की ओर से सेक्टर 38 में एक भव्य समारोह में विमोचन किया गया। विमोचन चंडीगढ़ के पूर्व मेयर अरुण सूद ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में शम्स तबरेजी वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज, कविवर डॉ विनोद शर्मा, मोहित मित्तल,सुरजीत सिंह धीर उपस्थित थे। इस काव्य संग्रह का संकलन एवं संपादन डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा 'गीत' ने किया। इस संग्रह में कुल दस कवियों की कविताएं शामिल हैं। यह हिंदी पंजाबी एवं अंग्रेजी भाषा में है।

इस अवसर पर बोलते हुए अरुण सूद   ने कहा कि यह एक बहुत अच्छा प्रयास है। जिसमें तीनों ही भाषाओं के कवियों को लिया गया है। साहित्यकार प्रेम विज ने कवियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि उनकी कविताओं में जीवन और समाज दोनों के ही रंग देखने को मिलते हैं। शायर शग्स तबरेज़ी ने कहा कि इन कवियों में बहुत ज्यादा गंभीरता है और जीवन के प्रति उनका एक सकारात्मक सोच है। डॉ विनोद शर्मा ने कहा की कविताओं से लगता है जीवन को खुले आँख से देखा गया है।


काव्य गोष्ठी में लगभग एक दर्जन  से अधिक कवियों ने भाग लिया। जिन किरण आहूजा, अमृत सोनी 'अमृत', नेहा अरोड़ा 'नेह', ऋतु धवन, दीपक संधू, हरसिमरनजीत कौर,डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा 'गीत', डॉ. विनोद शर्मा, प्रेम विज, शम्स तबरेज़ी, मोहित मित्तल, नितेश आदि ने अपनी रचनाएं सभी को मंत्र मुग्ध किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान