*श्री पांडव धाम कैमलों तीर्थ, मुकंदपुर में भव्य वृक्षारोपण अभियान संपन्न — 1300 पौधे लगाए गए*


*मुकंदपुर, डेराबस्सी | 06 जुलाई 2025*— पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, ऐतिहासिक *श्री पांडव धाम कैमलों तीर्थ* (महाभारत कालीन स्थल), गांव मुकंदपुर, डेराबस्सी में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 1300 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें गौशाला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने का प्रयास किया गया।

इस पुण्य कार्य में *पी एस जी पंजाब, भारत विकास परिषद विवेकानंद डेराबस्सी, श्री रामलीला कमेटी 812 डेराबस्सी के स्वयंसेवकों के साथ-साथ *पंचकूला, चंडीगढ़, ज़िरकपुर, और मुकंदपुर* की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अतिरिक्त, कुछ पौधे स्वयंसेवकों को उनके द्वारा चुने गए स्थलों पर लगाने हेतु वितरित भी किए गए।

इस अभियान का उद्देश्य *वैश्विक तापमान वृद्धि (ग्लोबल वार्मिंग)* के दुष्प्रभावों को समझना व कम करना तथा *मानवता और प्रकृति के सभी प्राणियों की रक्षा करना* रहा।

आयोजकों ने सभी सेवाभावी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान