*स्वर्गीय सीता देवी की याद में लगाया पीजीआई के बाहर लंगर*
चंडीगढ़ 26 जून 2025: विश्वास फाउंडेशन द्वारा गुरुदेव स्वामी विश्वास के आशीर्वाद स्वर्गीय सीता देवी की याद में भंडारे का आयोजन किया गया। विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया की भंडारा पीजीआई चंडीगढ़ के बाहर ओपीडी गेट के पास लगाया गया। यह भंडारा फाउंडेशन के अनुयायी समाज सेवी अमित कवात्रा, किरण कवात्रा व सन्नी कवात्रा ने अपनी माता स्वर्गीय सीता देवी की याद में लगवाया। हजारों बाहर से आए मरीजों व उनके अभिभावकों को भंडारा वितरित किया गया। इस भंडारा वितरण में विश्वास फाउंडेशन के सेवकों ने बढ़ चढ़ कर सेवा की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें