केबीडी ग्रुप के चेयरमैन रमेश गोयल को मिला “क्षेत्र के प्रमुख बिल्डर” का प्रतिष्ठित सम्मान,,,,,,नई दिल्ली में आयोजित ‘भारत उदय’ समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कर-कमलों से रमेश गोयल को मिला सम्मान
नई दिल्ली में 16 जून 2025 को आयोजित भव्य “भारत उदय” कार्यक्रम में केबीडी ग्रुप के चेयरमैन रमेश गोयल को “Prominent Builder of the Region” (क्षेत्र के प्रमुख बिल्डर) के सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा प्रदान किया गया।
रमेश गोयल को यह सम्मान निर्माण क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, गुणवत्ता, समाज सेवा और ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए दिया गया।
रमेश गोयल , एक प्रेरणास्रोत व्यक्ति हैं जिन्हें लगभग 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है और इसी अनुभव से उन्होंने रियल स्टेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है
उन्होंने हज़ारों परिवारों को सुरक्षित व विश्वसनीय आवास प्रदान किया है।
मंच से वक्तव्य:
नितिन गडकरी ने रमेश गोयल के लिए कहा,
“रमेश गोयल जैसे ईमानदार और दूरदर्शी बिल्डर्स भारत के नव-निर्माण के स्तंभ हैं।”
रमेश गोयल ने इस अवसर पर सभी का आभार जताते हुए कहा कि
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे केबीडी परिवार का है। यह हम सभी की मेहनत और हमारे ग्राहकों के विश्वास की जीत है।”
उन्होंने कहा कि KBD Group – यहाँ भरोसा ही नींव है
“हम सिर्फ इमारतें नहीं बनाते, हम सपनों को आकार देते हैं।”
इस मौक़े पर अन्य मान्य लोग भी मौजुद रहे जिनके नाम इस प्रकार हैं
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि:..........
जीतन राम मांझी — केंद्रीय मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
जुएल ओराम — केंद्रीय मंत्री, जनजातीय कार्य
सतीश चंद्र दुबे — केंद्रीय राज्य मंत्री, कोयला और खान मंत्रालय
एस. पी. सिंह बघेल — केंद्रीय राज्य मंत्री, पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्रालय
हर्ष मल्होत्रा — केंद्रीय राज्य मंत्री, कॉर्पोरेट कार्य एवं परिवहन मंत्रालय
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें