भाजपा नेता संजीव खन्ना की ओर से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को भावनात्मक श्रद्धांजलि

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के आकस्मिक निधन पर भाजपा परिवार शोक में डूब गया है। हाल ही में हुए विमान हादसे में रूपाणी जी के निधन की खबर सुनते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद क्षण में भाजपा नेता संजीव खन्ना ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की। आज भाजपा दफ्तर में शोक समारोह में संजीव खन्ना ने कहा, “विजयभाई रूपाणी न सिर्फ एक कद्दावर नेता थे, बल्कि एक सच्चे जनसेवक और भाजपा के विचारों के प्रबल संवाहक भी थे। उनका जीवन सदैव राष्ट्रहित और जनकल्याण को समर्पित रहा। गुजरात के विकास में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह हम सभी के लिए प्रेरणा थे और रहेंगे। उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।”
उन्होंने आगे कहा कि रूपाणी जी का व्यवहारिक और सौम्य स्वभाव सभी को जोड़ने वाला था। उन्होंने राजनीति में ईमानदारी, धैर्य और अनुशासन का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। संजीव खन्ना ने रूपाणी जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। भाजपा कार्यकर्ता और आमजन अब भी इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे। रूपाणी जी की स्मृतियों को नमन करते हुए संजीव खन्ना ने यह भी कहा कि पार्टी उनके सपनों और विचारों को आगे ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है।
“आपका जाना हम सभी के लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर आपकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस अवसर पर मंडल प्रधान राशि अयर , ग्रामीण मंडल प्रधान सुखदेव राणा, राधेश्याम, विजय दता, राजिंदर कौशिक, सुधीर कांटीवाल, प्रदीप सिका, मुकेश शर्मा, दिपक जुनेजा, सोनू जोगी, परमजीत पुंडीर, मनिषा शोरभ, कावेरी देवी, हैपी कौशल, सुमित गुप्ता,आदि ओर भी कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*