गुजरात हादसे में विजय रूपाणी सहित मृतकों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेन्दर पाल मल्होत्रा ने जताया गहरा शोक



चंडीगढ़, 12 जून:
गुजरात में हाल ही में हुए भीषण जहाज हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विजय रूपाणी सहित कई लोगों की मृत्यु पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्दर पाल मल्होत्रा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में मल्होत्रा ने कहा:
"विजय रूपाणी जी एक कुशल प्रशासक, निष्ठावान कार्यकर्ता और दूरदर्शी नेता थे। उनके नेतृत्व में गुजरात ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ। चंडीगढ़ के प्रभारी रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका असमय निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। साथ ही, इस हादसे में जिन अन्य निर्दोष लोगों की जान गई है, उनके प्रति भी मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति दे।”

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि दुर्घटना की गंभीरता से जांच कराई जाए और प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत व सहायता उपलब्ध कराई जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*