1 जून को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चंडीगढ़ में गूंजा देशभक्ति का उद्घोष🔴 100 फीट तिरंगे संग भव्य रैली, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, तरुण चुघ व ले. जनरल के. जे. सिंह रहे मुख्य अतिथि


चंडीगढ़ का सेक्टर 17 प्लाज़ा आज राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर रहा, जब कर्तव्यनिष्ठ संस्था द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित 100 फीट तिरंगे के साथ एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। हज़ारों देशप्रेमियों ने इस आयोजन में भाग लिया और तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, तथा लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के. जे. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन देश की युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता है और शहीदों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का सशक्त माध्यम है। तरुण चुघ ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य ताकत और जनसमर्थन का प्रतीक बताया।

ले. जनरल के. जे. सिंह (से.नि.) ने गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मंच साझा करते हुए शहीदों के बलिदान को याद किया और नागरिकों से देश की रक्षा और सेवा के लिए सजग रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, महापौर हरप्रीत कौर बबला, भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा, और भाजपा उपाध्यक्ष सौ. दान सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने तिरंगे के सम्मान और नशामुक्त भारत के संकल्प को दोहराया।

रैली में पूर्व सैनिकों, छात्रों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया। पूरा सेक्टर 17 ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से गूंज उठा।

इस आयोजन का संयोजन कर रहे कर्तव्यनिष्ठ संस्था के मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने बताया कि यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि शहीदों के सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*