कर्तव्यनिष्ठ संस्था द्वारा सुखना लेक पर “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता का जश्न, नावों में निकाली गई तिरंगा यात्रा

चंडीगढ़, 21 मई – कर्तव्यनिष्ठ संस्था द्वारा संचालित “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के उपलक्ष्य में आज सुखना लेक पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों युवाओं ने नावों में बैठकर हाथों में तिरंगा लहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘इंकलाब ज़िंदाबाद’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। उपस्थित नागरिकों ने भी “हिंदुस्तान ज़िंदाबाद” के नारे लगाकर इस जोश में सहभागिता निभाई।

इस यात्रा की शुरुआत कर्नल राज परमार और लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप ग्रेवाल ने झंडी दिखाकर की। कार्यक्रम के चंडीगढ़ संयोजक राज किशोर विशेष रूप से उपस्थित रहे और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य संयोजक संजीव राणा ने बताया कि “ऑपरेशन सिंदूर” का उद्देश्य युवाओं को देश सेवा और सामाजिक बदलाव की दिशा में जागरूक करना है, और इस आयोजन में युवाओं की भागीदारी इस उद्देश्य की सफलता का प्रमाण है।

इस कार्यक्रम में रवि रावत, रमेश सोहद, राज कुमार राणा, केतन मानकोटिया, खुशविंदर काकू, सौरव पंवार और कार्तिक गाबा सहित कई युवा साथी सक्रिय रूप से शामिल रहे और उन्होंने आयोजन की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

कर्तव्यनिष्ठ संस्था आगे भी राष्ट्रहित, समाजसेवा और जन-जागरूकता से जुड़े ऐसे अभियानों का सिलसिला जारी रखेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान