भाजपा स्थापना दिवस पर चंडीगढ़ में भव्य आयोजन, वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और सेवा भाव से भरा वातावरण
चंडीगढ़, 6 अप्रैल 2025 — भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक दिन पर भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को शुभकामनाएं दीं और पार्टी की विचारधारा, समर्पण और संगठनात्मक शक्ति पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने अपने संबोधन में भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा व विकास की भावना पहुंचाएं।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और पार्टी की जड़ें जनता के बीच ही मजबूती पाती हैं।
पूर्व विधायक लतिका शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने संगठन की सेवा भावना एवं विकासशील सोच की सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ की ओर से समाज सेवा की परंपरा को निभाते हुए विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह लंगर सेवा भाजपा के “सेवा ही संगठन” संकल्प का जीवंत उदाहरण रही।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा, संगठन की मजबूती और भाजपा को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। चंडीगढ़ भाजपा आने वाले समय में भी जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को हर स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें