चंडीगढ़ में किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:कैलाश चंद जैन



भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़
दिनांक: 26 मार्च 2025

आज भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी की नीति पारदर्शिता और ईमानदारी पर आधारित है और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। भाजपा सरकार स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया इंचार्ज संजीव राणा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी संगठन में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितताओं के खिलाफ़ सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिससे समाज को स्वच्छ और सुदृढ़ बनाया जा सके।

भ्रष्टाचार के खिलाफ़ भाजपा की सख्त नीति का ताजा उदाहरण नगर निगम चंडीगढ़ में देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के निर्देशानुसार, नगर निगम हाउस में वेस्ट मैनेजमेंट के एजेंडे को खारिज करवाया गया। अधिकारियों द्वारा लाए गए इस एजेंडे से शहरवासियों पर करोड़ों रुपये का आर्थिक बोझ पड़ने वाला था, जबकि इसका कोई प्रत्यक्ष लाभ शहर को नहीं होने वाला था। भाजपा की सतर्क पहल के कारण चंडीगढ़ की जनता को इस अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत मिली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*