हरियाणा निकाय चुनाव: भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में खिला कमल, BJP ने रोहतक समेत 9 निगमों पर किया कब्जा

चंडीगढ़, 12 मार्च 2025: हरियाणा नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतक समेत 9 नगर निगमों पर जीत दर्ज की। यह नतीजे प्रदेश में भाजपा सरकार की विकासपरक नीतियों और संगठन की मजबूती को दर्शाते हैं।

चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए सभी विजयी प्रत्याशियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, “हरियाणा की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व व विकासपरक नीतियों की जीत है।”

मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में सुशासन, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी है, जिसका नतीजा इस चुनाव में देखने को मिला। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित है और यह विजय उसी का परिणाम है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर जनता के हित में कार्य कर रही है और यही कारण है कि जनता ने भाजपा को भारी समर्थन दिया। यह चुनाव परिणाम हरियाणा में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हैं और आने वाले चुनावों के लिए भी सकारात्मक संकेत हैं। पार्टी का संकल्प है कि प्रदेश को विकास के नए आयाम तक पहुँचाया जाएगा और हर वर्ग के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा।

(रिपोर्ट: भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ मीडिया सेल)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*