प्रदेश सचिव संजीव खन्ना ने कहा: हर फ्रंट पर फेल साबित हुई आम आदमी पार्टी की सरकार,,,,3 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं सहित ढकोली क्षेत्र में मुह पर पट्टी बांध किया शांत रोष प्रदर्शन
जीरकपुर, 16 मार्च
आज भाजपा द्वारा पंजाब भर में बड़े स्तर पंजाब आम आदमी पार्टी के सरकार बनाए को 3 साल होने के चलते भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब भर में 150 जगहों पर मुह पर काली पट्टी बांध कर न विकास न इंसाफ के बैनर तहत शान्तम धरना प्रदर्शन किया। भाजपा नेता सरकार पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगा रहे हैं, जिसके चलते डेराबस्सी नेता और प्रदेश सचिव संजीव खन्ना के नेतृत्व में ढकोली इलाके में मुंह पर काली पट्टी बांधकर बांध शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। संजीव खन्ना ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार 3 साल में हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। पिछले 3 साल में पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है गैंगस्टर, गोलीबारी और बंब फेकने की घटनाएं आम हो चली हैं। जिसके चलते लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे है। आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपने के बाद लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है और अब इंतजार कर रहें हैं इस आपदा का कब अंत होगा। इस मौके संजीव खन्ना ने कहा कि भगवंत मान की अगुवाई में महिलाओं को 1000 रुपए प्रति महीना की राशि की गारंटी को पूरा नहीं किया गया जबकि भाजपा ने दिल्ली में 2500 रुपए देने भी शुरू कर दिए हैं। तीन महीने में नशा खत्म करने की गारंटी पूरी नहीं की गई और अब सरकार पीआर एक्सरसाइज के तहत ड्रामा कर रही है। सभी को 24 घंटे बिजली देने की गारंटी, व्यापारियों को 5 रुपए प्रति यूनिट बिजली नहीं दी गई। सभी फसलों को 'न्यूनतम समर्थन मूल्य' पर खरीदने की गारंटी पूरी नहीं की गई। बेअदबी के दोषियों को सजा देने का वादा पूरा नहीं किया गया। रेत माफिया को खत्म करने का वादा पूरा नहीं किया गया। नई नौकरियां देने और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा पूरा नहीं किया गया। 6000 आम आदमी क्लीनिक खोलने का वादा पूरा नहीं किया गया, अब तक तीन साल में केवल 881 खोले गए हैं। और वह भी केंद्र सरकार के पैसे का दुरुपयोग करके। भ्रष्टाचार खत्म करने की गारंटी पूरी नहीं हुई। भयानक। अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा पूरा नहीं किया गया और सरकार ने सभी सीवरमैनों को सफाई किट देने का वादा पूरा नहीं किया गया। संजीव खन्ना ने कहा कि कानून व्यवस्था की बदहाली के आलम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जीरकपुर की 23 वर्षीय बेटी मिताली का शरेआम अपरहण कर कत्ल कर दिया गया, कुछ दिन पहले पटियाला चौक पर युवक का कत्ल कर दिया गया। अमृतसर में मंदिर पर ग्रेनेड हमला हो गया। उन्होंने कहा कि तहसीलों में भ्र्ष्टाचार के आलम का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीरकपुर तहसील दौरे के दौरान एक महिला ने रजिस्ट्री के एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत मांगे जाने की बात सामने आई लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। इस अवसर पर मंडल 2 के प्रधान प्रदीप शर्मा, सुधीर कांटीवाल, राधे श्याम, मनजीत, प्रदीप सिक्का, विप्पन शर्मा, सुधीर शर्मा, तरनवीर, मुकेश शर्मा, राजिंदर कौशिक, मनीषा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू, निखिल, गणेश आदि उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें