आज का बजट विकसित भारत की तरफ तेजी से बढ़ता हुआ कदम: हरीश गर्ग
आज वित्तमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के, राष्ट्रीय सचिव एवं चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग , महामंत्री भीम सेन , उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, प्रेम कौशिक, पवन गर्ग, सचिव अजय सिंगला, कोषाध्यक्ष रमेश सिंगला, ने संयुक्त रूप से दिए गए बयान में कहा कि आज का बजट देश को एक नई दिशा देगा और विकसित भारत की तरफ बढ़ता हुआ एक बहुत बड़ा कदम है इस देश को चहुंमुखी विकास मिलेगा इसमें महिलाओं के लिए युवाओं के लिए किसानों के लिए न्यू स्टार्टअप के लिए मरीज के लिए व्यापारियों के लिए मेंबर्स लिस्ट के लिए सभी वर्गों के लिए बहुत कुछ प्रावधान रखा गया है यह सब विस्तार से बताते हुए कहा कि लिखकर भी भेजा है।
- नए टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव, 12.75 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं; स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75000 रुपये ही रखा गया, पिछले 4 साल का आईटी रिटर्न एकसाथ कर सकेंगे दाखिल*
- *अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा*
- हरीश गर्ग ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुड़ी 36 दवाइयां पूरी तरह से ड्यूटी फ्री, टीवी-मोबाइल, दवाएं, भारत में बने कपड़े, चमड़े के सामान और इलेक्ट्रिक कार होंगी सस्ती*
- भीमसेन ने कहा कि MSME सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़, लोन देने के लिए कार्ड जारी होंगे*
- *TCS की सीमा 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की गई*
- *हरिशंकर मिश्रा ने कहा सीनियर सिटीजन के लिए बड़ा ऐलान, टैक्स छूट दोगुनी, ब्याज पर छूट 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख की गई*
- प्रेम कौशिक जी ने कहा की दो घर के मालिकों को भी टैक्स में राहत, रेंट पर टीडीएस की सीमा 2.4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रुपये की गई*
- *'किसानों के लिए 'प्रधानमंत्री धनधान्य योजना' का ऐलान, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़कर 5 लाख हुई, बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा*
- हरीश गर्ग ने पुनः कहा की राजकोषीय घाटा GDP का 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान; 12 महत्वपूर्ण खनिजों को बुनियादी सीमा शुल्क से छूट*
- *अगले 5 वर्षों में 75000 नई मेडिकल सीटें, AI सेंटर को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ की सहायता*
- *खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता के लिए 6 साल का मिशन, लेदर उद्योग स्कीम में 22 लाख नई नौकरी पैदा करने का लक्ष्य, भारत को टॉयज का ग्लोबल हब बनाएंगे*
- अजय सिंगला और रमेश सिंगला ने कहा कि टेक्नोलॉजिकल रिसर्च के लिए 10 हजार पीएम स्कॉलरशिप, अगले 5 वर्षों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब, सभी सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी*
- हरीश गर्ग ने कहा कि सभी जिला अस्पतालों में डेकेयर कैंसर सेंटर की स्थापना होगी, जल जीवन मिशन का बजट आउटले 100 प्रतिशत कवरेज हासिल करने के लिए बढ़ाया गया है
- *120 गंतव्यों को जोड़ने के लिए संशोधित उड़ान योजना शुरू होगी, 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को मदद मिलेगी*
- *इंश्योरेंस सेक्टर के लिए 100 एफडीआई की मंजूरी*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें