शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा', पुलवामा हमले की 6वीं बरसी पर युवा मोर्चा ने दी जवानों को श्रद्धांजलि




हम अपने उन वीर नायकों को याद कर रहे हैं जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है

प्लाजा पर दिए जलते देखकर श्रद्धांजलि देते समय राहगीरों ने भी हाथ जोड़कर सर झुका कर शहीदों को नमन किया

चंडीगढ़। शहर में पुलवामा हमले की छठी बरसी पर आज सेक्टर 17 प्लाजा स्थित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलवामा में शहीद हुए सभी वीर सैनिकों को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दीए जलाकर देश के शहीद अमर रहे के नारों के साथ नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
युवा मोर्चा प्रभारी रमेश सहोड़ ने कहा कि आज ही के दिन 2019 में भारत ने पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के वीर जवानों को खो दिया था। देश के लिए उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों के प्रति अपना समर्थन प्रकट करता हूं।भारत जवानों की वीरता का सम्मान करने के लिए एकजुट है और आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में दृढ़ हैं।
भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आतंकवाद समूची मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ पूरी दुनिया संगठित हो चुकी है. चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति से अभियान चलाकर उनके समूल नाश के लिए संकल्पित है। श्रद्धांजलि में मुख्य रूप से उपस्थित भाजयुमो के __________________ आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान