*नई एंबुलेंस खरीदने के लिए दान दिया ₹100000*
श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर नंबर 812 डेराबस्सी के द्वारा नई एंबुलेंस वाहन खरीदने के लिए दानी सज्जनों से अपील की गई थी जिसके परिणाम स्वरूप समाजसेवी सरदार गुरदीप सिंह चहल जी के प्रयास से राइन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने₹100000 धन राशि का चेक भेंट किया प्रधान रविंद्र वैष्णव, कोषाध्यक्ष उपेश बंसल, सचिव दिनेश कुमार, सरपरसत बलबीर कुमार मगो को चेक भेंट करते हुए श्री चहल ने भरोसा दिलाया कि वह इस समाजसेवी कार्य के लिए और भी प्रयास करके आर्थिक सहयोग करवाने का प्रयास करेंगे ।
प्रधान रविंद्र वैष्णव ने बताया के बीते 16 वर्षों से श्री रामलाल कमेटी का एंबुलेंस वाहन समाज सेवा के लिए बिना लाभ हानि से समाज को समर्पित है । अब नई गाड़ी खरीद की जाएगी । उन्होंने बताया कि हमारी संस्था दान प्राप्त करने के लिए कर मुक्त है । मौके पर उपस्थित समाजसेवी श्री बरखा राम जी ने बताया कि उक्त संस्था लंबे समय से विभिन्न प्रकार के धर्म प्रचार के काम और समाज सेवा के कार्य करने के लिए प्रसिद्ध है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें