भाजपा के सदस्यता अभियान में मोहाली विधान सभा क्षेत्र ने बनाए सबसे ज्यादा 21100 प्राथमिक सदस्य मेंबर
मोहाली
भाजपा द्वारा पंजाब में चल रहे प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को भाजपा के प्राथमिक सदस्यता दिलवा कर उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने तथा पार्टी को मजबूत करने का काम चल रहा है। इस अभियान के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र पंजाब भर में अव्वल नंबर पर आया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मोहाली के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने बताया कि मोहाली विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई और इस अभियान के दौरान अभी तक 21100 लोगों को मोहाली विधान सभा से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलवाई गई है और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ा गया है और वही जिले की कुल प्राथमिक सदस्यता 45000 हो गई है। मोहाली विधानसभा की इस उपलब्धि को लेकर भाजपा के राष्ट्र महासचिव बीएल संतोष जी ने चंडीगढ़ में प्रदेश द्वारा अयोजित संगठन पर्व के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया और मोहाली जिले की पूरी बीजेपी टीम को बधाई दी।
वही वशिष्ठ ने कहा कि यह कार्य बीजेपी की पुरी जिला टीम की मेहनत से ही किया गया है। पार्टी के बड़े से लेकर छोटे कार्यकर्ता ने अपनी पूरी जिम्मेवारी तथा तनदेही से इस कार्य को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया है। कार्यकर्ताओं ने घर-घर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकहित नीतियों को गाँव गाँव जा कर लाभ बताए जिस के करण लोगों ने खुशी-खुशी भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि इतनी भारी संख्या में लोगों द्वारा भाजपा के सदस्यता लेने का मतलब साफ है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब की राजनीति की तस्वीर कुछ अलग ही होने वाली है। लोग अपना पूरा मन बना चुके हैं कि इस बार पंजाब में भाजपा की सरकार को लाया जाएगा ताकि पंजाब को असल में रंगला पंजाब बनाया जा सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें