स्वास्तिक विहार में आयोजित दुर्गा पूजा में नतमस्तक हुए संजीव खन्ना, दी दशहरे की बधाई
जीरकपुर, 11 अक्तूबर
डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नेता एवं प्रदेश सचिव संजीव खन्ना ने स्थानीय स्वास्तिक विहार में आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माथा टेका और पंजाब सहित पूरे देश को दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन बुराई पर सदाचार की जीत हुई है। इस मौके पर आयोजकों ने संजीव खन्ना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में संजीव खन्ना ने कहा कि हिंदू धर्म में दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है। शारदीय नवरात्र पर्व के अवसर पर आयोजित दुर्गा पूजा आयोजनों एवं विभिन्न कार्यक्रमों से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक त्योहारों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम समाज को नई ऊर्जा से भर देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सामुदायिकता की भावना भी पैदा होती है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा समाज को सही रास्ते पर चलने का संदेश देती है। अहंकारी महिषासुर का वध करके मां दुर्गा ने यह संदेश दिया था कि अहंकारी व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसका विनाश निश्चित है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर सभी को काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार आदि राक्षसों को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। तभी दुर्गा पूजा सार्थक होगी. सजीव खन्ना ने कहा कि आज युवा पीढ़ी को ऐसे मेलों से और अधिक जुड़ने की जरूरत है ताकि उन्हें धर्म और संस्कृति का ज्ञान हो। उन्होंने कहा कि नवरात्र में शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना से विशेष फल मिलता है। उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा और दशहरा की बधाई दी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर उनके साथ सुधीर कांटीवाल और प्रदीप शर्मा भी मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें