आखिर हो ही गया सेक्टर 19 व इंडस्ट्रियल फेज-1 अभयपूर के बीच रेलवे लाइन पर बने पुल का उद्घाटन। हजारों लोगों को दिन रात की परेशानी से मिलेगा छुटकारा: सिहाग
पंचकूला ,1 फ़रवरी: कई दशकों से ट्रैफिक जाम व ज्यादा रेलगाड़ियों के आवागमन के कारण बंद रहने वाले फाटक की समस्या से आखिर सेक्टर 19,बलटाना , इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1-2 , अभयपूर एवं पंचकूला शहर के हजारों लोगों को आज इस रेलवे लाइन पर बने ओवर ब्रिज के उद्घाटन होने से निजात मिल गई। आज हरियाणा विधान के अध्यक्ष एवं पंचकूला विधानसभा से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने इस ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया तथा य़ह पुल जनता को समर्पित किया।
जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के शहरी जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि जजपा पंचकूला इस बहुत ही पुरानी ज़न समस्या के समाधान होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एवं विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का धन्यवाद करती है कि पंचकूला के इस अहम प्रोजेक्ट का कार्य सम्पन्न हो गया तथा इस पुल पर आवाजाही शुरू होने से हजारों लोगों ने राहत की साँस ली है।
जजपा शहरी जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बताया कि रेलवे लाइन पर य़ह पुल 634 मीटर लम्बा है जिसका 314 मीटर हिस्सा वार्ड 9 जिसमें अभयपुर एवं इंडस्ट्रीयल एरिया आते हैं तथा 320 मीटर का हिस्सा वार्ड 8 जिसमें सेक्टर 19 आता है मे बना है। इस प्रकार य़ह पुल दोनों वार्डो में आधा-आधा पड़ता है। परंतु हमे बड़े ही अफसोस के साथ लिखना पड़ रहा कि नगर निगम पंचकूला के अधिकारियों द्वारा जो निमन्त्रण पत्र आमजन को भेजे गए हैं तथा जो उद्घाटन समारोह में पत्थर लगाया गया है उसमे सिर्फ वार्ड 8 के पार्षद जो भाजपा से हैं का नाम लिखा गया है जबकि वार्ड 9 के पार्षद राजेश निषाद के नाम का कहीं भी उल्लेख नहीं है। नगर निगम प्रशासन द्वारा जो ये भेदभावपूर्ण तथा पक्षपात वाला रवैय्या जेजेपी पार्षद राजेश निषाद के साथ अपनाया है, जेजेपी पंचकुला इस कार्य की घोर निंदा करती है । सिहाग ने कहा कि वो इस मुद्दे को दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं के समक्ष उठाएंगे ।
वार्ड 9 के पार्षद राजेश निषाद एवं वार्ड 14 के पार्षद सुशील गर्ग ने भी हरियाणा सरकार की प्रशंसा की कि इस पुल के बनने से हजारों लोगों को फायदा होगा जिसमें विशेष रूप से वार्ड 9 के आम व गरीब लोगों का भी काफी समय बचेगा तथा उनकी परेशानी दूर होगी। दोनों जेजेपी पार्षदों ने आयुक्त नगर निगम पंचकूला व नगर निगम महापौर की इस भेदभाव पूर्ण कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए उन की आलोचना की तथा कहा कि वो जानबूझकर जजपा के पार्षदों की अनदेखी कर रहे हैं परंतु वो इस अनदेखी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगे तथा अपने वार्ड के लोगों के हितों पर आंच नहीं आने देंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें