कांग्रेस मोहाली जिला प्रधान रंजीत सिंह जीती और उदयवीर सिंह ढिल्लों की खरड़ में की गई ताजपोशी, पंजाब प्रधान राजा वडिंग खास तौर पर रहे मौजूद
शनाया चौहान
आज खरड़ में कांग्रेस के मोहाली जिला प्रधान रणजीत सिंह जीती और उप प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों की ताजपोशी की गई। रणजीत सिंह जीती ने कांग्रेस के मोहाली जिला प्रधान के तौर पर कार्यभार संभाला, वही सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने उप प्रधान का पदभार संभाला । इस मौके खरड़ में रणजीत सिंह जीती के कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया।
दोनों युवा नेताओं की ताजपोशी के कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का विशेष तौर पर पहुंचे, उनके साथ ही डेराबस्सी कांग्रेस हलका इंचार्ज सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे तथा जीरकपुर मोहाली डेराबस्सी कुराली खरड़ के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस ताजपोशी का हिस्सा बनकर युवा नेताओं को सराहा।
पदभार संभालते हुए मोहाली जिला प्रधान रंजीत सिंह जीती ने कहा कि वह सबसे पहले कांग्रेस का धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने उन्हें इस बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा है उन्होंने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस द्वारा उन पर दिखाए गए भरोसे और विश्वास को कायम रखेंगे और सत्यता निष्ठा और परिपक्वता के साथ पार्टी और समाज के लोगों के हित के कार्य करते रहेंगे । इस मौके उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उस जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगे और जनता को साथ लेकर चलेंगे। रंजीत सिंह जीती ने इस मौके पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग का यहां पहुंचने पर धन्यवाद अदा किया। साथ ही सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों से भी आशीर्वाद लिया और कहा कि उन दोनों जैसे बड़े दिग्गज नेताओं की छत्रछाया में कांग्रेस महफूज है । उन्होंने हर तरफ से आए आए सभी कांग्रेसी वर्करों का धन्यवाद भी किया और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही।
मोहाली के उप प्रधान के तौर पर पदभार संभालते हुए सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने भी राजा वडिंग और दीपिंदर सिंह ढिल्लों के साथ-साथ कांग्रेस के सभी मौजूदा वर्करों का धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेस एक मजबूत पार्टी है, जिसका सबूत यहां पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता हैं, जो कि जीरकपुर,मोहाली, डेराबस्सी, खरड़, कुराली से आए हैं । आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि आज वह और उनकी पार्टी के बाकी नेता जहां जहां गुजरते हैं वहां वहां एहसास होता है कि लोग पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के बाद खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बदलाव तो जरूर किया है मगर यह एक नकारात्मक बदलाव है और पंजाब में आम आदमी पार्टी का ग्राफ सरकार बनने के मात्र कुछ ही महीनों में गिरने लगा था जो आज तक गिरता ही जा रहा है, जिसका ताजा उदाहरण हिमाचल और गुजरात में भी देखने को मिला है। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब को जीतने की बात कहने वाली आम आदमी पार्टी, पंजाब की तर्ज पर हिमाचल और गुजरात में करारी शिकस्त खाकर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी खुशहाल पंजाब देने की बातें करती है, जबकि उन से तंग आकर लोग अब अपना पुराना पंजाब मांगने की बात कर रहे हैं।
इस मौके पर राजा वडिंग और सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने दोनों युवा नेताओं को आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए उनके राजनीतिक भविष्य की उज्जवल होने की कामना की। साथ ही उन्होंने करण में पहुंचे सभी कांग्रेसी वर्करों का भी धन्यवाद किया। राजा वडिंग ने विशेष तौर पर रणजीत सिंह जीती और उदयवीर सिंह ढिल्लों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस के दोनों युवा नेताओं पर अपने पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि आज ना सिर्फ राज्य बल्कि देश को भी ऐसे ही युवा नेताओं की जरूरत है, जो जनता को साथ लेकर चल सके,अपने किए वादों को पूरा कर सकें, जिससे जनता खुद को ठगा हुआ महसूस ना करें। उन्होंने कहा कि उन्हें जिला प्रधान और उपप्रधान पर पूरा विश्वास है कि वह अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों ने दोनों युवा नेताओं को आशीर्वाद दिया और इस मौके सभी कांग्रेस वर्करों का खरड़ पहुंचने पर धन्यवाद किया और मोहाली जिला प्रधान रणजीत सिंह जीती और जिला उपप्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों के बेहतर भविष्य की कामना की।
ताजपोशी के इस मौके पर आज रणजीत सिंह जीती के कार्यालय का उद्घाटन भी खरड़ में किया गया, जिसके लिए पंजाब प्रधान राजा वडिंग, डेराबस्सी कांग्रेस हल्का इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों और समस्त कांग्रेसियों के द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
आज मोहाली जिला प्रधान रणजीत सिंह जीती और मोहाली जिला उपप्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों के ताजपोशी समारोह में हल्का डेराबस्सी नगर परिषद के एक्स प्रेसिडेंट रणजीत सिंह रेडी किसी व्यस्तता के कारण नहीं पहुंच पाए, पर उन्होंने रणजीत सिंह जीती और उदयवीर सिंह ढिल्लों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं कि रंजीत सिंह जीती और उदयवीर सिंह ढिल्लों अपने कार्यभार और जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते रहे और उन्हें कांग्रेस पार्टी, पार्टी के वर्करो और जनता का साथ लगातार मिलता रहे।
रणजीत सिंह जीती और उदयवीर सिंह ढिल्लों की ताजपोशी और कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दोनों युवा नेताओं को बधाइयां दी। इस मौके पर जीरकपुर से पार्षद शिवानी गोयल , ब्लॉक प्रधान हर्ष ऋषि, अमरीक सिंह मलकपुर, जसविंदर सिंह जरनैल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ताजपोशी समारोह में मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें