9 दिसम्बर को भिवानी की रैली को लेकर जजपा पंचकूला के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह : सिहाग जजपा के 5 वें स्थापना दिवस पर होने वाली रैली पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी : सतेंद्र राणा
पंचकूला ,26 नवम्बर : जजपा पंचकूला के कार्यकर्ताओ में 9 दिसम्बर को पार्टी के 5 वें स्थापना दिवस को भिवानी में मनाए जाने के लिए हो रही रैली को लेकर जबरदस्त उत्साह है , इस बारे बात करते हुए जजपा शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि भिवानी की रैली हरियाणा की अब तक हुई सबसे बड़ी रैली होगी। रैली की तैयारियों हेतू आज पंचकूला हल्के के पदाधिकारियो की एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक जिला प्रभारी सतेंद्र राणा पूर्व विधायक की अध्यक्षता में पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस पंचकूला में हुई। जिले के प्रभारी पूर्व विधायक राणा ने बैठक में सभी पदाधिकारियों को कहा कि भिवानी में होने वाली रैली पार्टी के ग्राफ को और ज्यादा बढ़ाने के लिए मील का पत्थर साबित होगी ,इसलिए हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता को जिले के हर वार्ड व गांवो में जाकर लोगो को रैली में भाग लेने के लिए तैयार करना होगा । उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में कांग्रेस व इनेलो का खात्मा लगभग तय है ,केवल मात्र जजपा ही अब हरियाणा में लगातार आगे बढ़ रही है।जजपा शहरी जिलाध्यक्ष सिहाग ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो से आग्रह किया कि वो 9 दिसम्बर का पूरा दिन पार्टी के नाम लिख दे तथा अपने मित्र ,दोस्तो ,रिश्तेदारों व पार्टी समर्थकों के साथ पार्टी का 5वा स्थापना दिवस भिवानी में मनाने के लिए हर हालत में वहाँ पहुंचे। इस बैठक में सभी पदाधिकारियो से रैली की कामयाबी के लिए खुलकर विचार रखने बारे आग्रह करते हुए सिहाग ने कहा कि हरियाणा में हमारे पास दुष्यन्त चौटाला के रूप में एक ऐसा युवा नेता है जिसको अभी कम से कम 4-5 दशक तक राजनीति करनी है तथा जिस कार्यशैली से युवा दुष्यन्त प्रदेश में लोगो के बीच रहकर जनहित के कार्य करने साथ अपने अच्छे व्यवहार , सकारात्मक व विकासशील सोच से कार्य कर रहें हैं, उससे प्रदेश में पार्टी का ग्राफ व उनका राजनीतिक कद लगातार बढ़ रहा है तथा आने वाला भविष्य उनका है। हमे आमजन को यह बात अच्छी तरह से समझानी है कि प्रदेश का भला केवल दुष्यन्त चौटाला ही कर सकता है।
आज की बैठक में पार्टी के पार्षद सुशील गर्ग ,पार्षद राजेश निषाद ,वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज , माता मनसा देवी बोर्ड सदस्य नरेंद्र जैन, पंचकूला ग्रामीण हल्का अध्यक्ष संदीप राणा , शहरी हल्का प्रधान अजय गौतम , युवा नेता महेंदर सिहाग ,युवा जजपा जिला अध्यक्ष दीपक मोगीनन्द , सतबीर धनखड़ , जसबीर जस्सी , बलबीर सैनी , सुरिन्दर चड्डा , अशोक बल्हारा ,ईश्वर सिंहमार , रामफल यादव ,आजाद सिंह ,अमरीक सिंह,विवेक सांगा , धर्मसिंह गुज्जर सहित काफी अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें