जजपा समर्थित उम्मीदवारो ने जिला परिषद के चुनाव में ठोकी ताल ,भरा नामांकन पत्र । सभी वार्डों में जजपा के समर्थित उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ेंगे : सिहाग / दमदमा


पंचकूला ,18 अक्टूबर :  जननायक जनता पार्टी के समर्थित उम्मीदवारो ने आज पंचकूला लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त पंचकूला के समक्ष जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग व ग्रामीण जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा की उपस्थिति में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए । आज नामांकन पत्र दाखिल करने वालो में वार्ड नम्बर   2 हरभजन सिंह चरनिया ,  वार्ड नम्बर 8 से देवेंद्र सिंह बिटू बागवाली , वार्ड नम्बर 9 से श्रीमति किरणबाला ,वार्ड नम्बर 10 से  शिवानी सैनी  ने अपने नामांकन पत्र भरे।
जजपा  शहरी जिला अध्यक्ष सिहाग व ग्रामीण अध्यक्ष दमदमा ने कहा कि जजपा के समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार  सभी जिला परिषद के वार्डो में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कल नॉमिनेशन के आखिरी दिन बाकी के वार्डो में पार्टी के मजबूत समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल करेंगे। 
इस मौके पर पार्टी के  शीर्ष नेता के सी भारद्वाज , डॉ आर के रंगा ,राजेश भारद्वाज ,अमित सैनी ,गुरदेव चरनिया,सुरजीत झींडा ,  गौरव सैनी ,मनप्रीत सैनी,प्रवीण कुमार, एडवोकेट चंद्रप्रकाश कोछड़ ,अंकित ,प्रमोद कुमार  एवं काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता शामिल थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चंडीगढ़ सेक्टर 8 डीएवी पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत किया ‘रामायण दर्शन’, रामलीला के जरिए दिया सत्य और धर्म का संदेश

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: ब्लॉक अध्यक्ष और जिला सचिव समेत सैकड़ों समर्थक AAP में शामिल

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान