पंचकुला में जेजीपी पार्टी सिंबल पर चुनाव नही लड़ेगी जेजेपी समर्थित उम्मीदवार होंगे मैदान में:- दमदमा/सिहाग
पंचकूला /कालका, 17 अक्टूबर : जिला पंचकूला में पार्टी सिम्बल पर चुनाव न लड़कर पार्टी समर्थित उम्मीदवार जिला परिषद के चुनाव में उतारेगी तथा इन चुनावो को सुचारू रूप से चलाने हेतू वार्ड वाइज प्रभारिओ की नियुक्ति कर दी गई है । इस बारे जानकारी देते हुए जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग एवं जिला ग्रामीण अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने बताया कि ये प्रभारी अपने वार्डों में वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओ व उम्मीदवारो से तालमेल करके अच्छी तरह से चुनाव करवाने में अपनी भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी के समर्थित उम्मीदवारो की जीत के लिए कार्य करेंगे।
जजपा दोनो प्रधानों ने यह भी बताया कि जजपा द्वारा पार्टी समर्थित उम्मीदवारो को नामांकन भरते समय या चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए अधिवक्ताओ का पैनल तैयार किया है जिसमे अधिवक्ता मामचंद शर्मा ,अधिवक्ता बलबीर सैनी ,अधिवक्ता विवेक सांगा शामिल हैं। ये वकील सभी पार्टी समर्थित उम्मीदवारो की हर तरह की कानूनी सहायता करेंगे।
पार्टी द्वारा निम्नलिखित पदाधिकारियो को वार्ड वाइज प्रभारी नियुक्त किये गये हैं।
वार्ड नंबर 1 प्रीतम चौहान मढ़ावाला
वार्ड नंबर 2 निर्मल नानकपुर पिंजौर
वार्ड नंबर 3 ओम पाल शर्मा सरपंच नाला पिंजौर
वार्ड नंबर 4 दिनेश शर्मा मांधना मोरनी
वार्ड नंबर 5 चमेल राणा अद्द्यों मोरनी
वार्ड नंबर 6 दीपक मोगीनंद बरवाला
वार्ड नंबर 7 अजय गोतम बरवाला
वार्ड नंबर 8 बलकार ठरवा रायपुररानी
वार्ड नंबर 9 कपिल अग्रवाल रायपुररानी
वार्ड नंबर 10 जसविंदर चौधरी ठडयों रायपुररानी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें