न्यू कांग्रेस पार्टी [NCP] स्वतंत्रता दिवस को "आज़ादी बचाओ" दिवस के रूप में मनाएगी ,तिरंगा हम देंगे, जिनके पास घर नहीं वो तिरंगा कहाँ फेहरायेंगे मोदी जी ?? - एडवोकेट विवेक हंस गरचा


न्यू कांग्रेस पार्टी [NCP] के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने आज जारी प्रैस विज्ञाप्ति द्वारा जानकारी दी कि न्यू कांग्रेस पार्टी हर वर्ष की तरह इस साल भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को "आज़ादी बचाओ" दिवस के रूप में मनाएगी | उन्होंने कहा कि गोरे अंग्रेजों से आज़ादी मिल गई थी, काले अंग्रेजों से  देश को आज़ाद करवाना अभी बाकि है न्यू कांग्रेस पार्टी [NCP] कार्यकर्ता 12 अगस्त से 14 अगस्त तक शहर के लोगों को राष्ट्रीय ध्वज बांटेंगे और कांग्रेस व भाजपा की दोगली जनविरोधी नीतियों से नुक्कड़ सभाओं द्वारा जनता को अवगत करवायेंगे | क्योंकि देश को 70 साल कांग्रेस ने लुटा, अब भाजपा बेच कर लूट रही है | 

देशवासियों को तिरंगे हम बांटेंगे, जिनके पास घर नहीं वो तिरंगा अपने घर पर कैसे फेहरायेंगे | न्यू कांग्रेस पार्टी [NCP] केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी से कहा कि वे अपने वादे को 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरा करें जो उन्होंने आज से 3 साल पहले देश की भोली - भाली जनता से वोट ठगने के लिए जुमलेबाज भाजपा के मंच से अपने सम्बोधन द्वारा जनसभा में किया था "कि 15 अगस्त 2022 तक देश के हर उस परिवार के पास घर पक्का घर होगा जिनके पास घर नहीं है |" 

प्रधानमंत्री आवास योजना में जिनके पास घर नहीं थे उनको आप 75 वें स्वतंत्रता दिवस तक घर देने वाले थे अभी तक घर नहीं  मिले | जिन्होंने बैंकों से कर्ज लेकर घर लिया 2019 के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना से आने वाली सबसिटी का पैसा भी उन्हें नहीं दिया गया | प्रधानमंत्री आवास योजना का सारा पैसा कहाँ गया मोदी जी पूछता है भारत ??

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान