6 अगस्त शनिवार का दिन देश के किसान परिवारों के लिए बड़ा ही सौभाग्यशाली रहा :ओ पी सिहाग , जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनने पर जजपा ने दी बधाई ।
पंचकूला, 7 अगस्त : कल शनिवार का दिन पूरे देश की किसान बिरादरी के लिए बहुत ही शुभ व अच्छा रहा, यह कहना है जजपा पंचकूला शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग का। सिहाग ने कहा कि कल ही राजस्थान के किसान परिवार में जन्मे ,जननायक श्रधेय स्व चौधरी देवीलाल की छत्रछाया में राजनीति शुरू करने वाले जगदीप धनखड़ देश के उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भारी बहुमत से विजयी हुए । यह देश के समस्त किसान परिवारों के लिए बड़े फक्र की बात है तथा सबके लिए गौरव का पल है। जजपा पंचकूला की तरफ से जगदीप धनखड़ को देश का उपराष्ट्रपति बनने पर बहुत बधाई ।
जजपा जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि राष्ट्र मण्डल खेलो में पिछले 2 दिनों में प्रदेश के साधारण किसान परिवारों में जन्मे हमारे होनहार खिलाड़ियो ने देश के लिए सोने ,चांदी व कांस्य के तमगे जीत कर सारी दुनिया मे देश का मान बढ़ाया है तथा पूरे देश मे हमारे प्रदेश का खेलो में डंका बजवाया है। किसान परिवारों से सबन्ध रखने वाले इन होनहार खिलाड़ियो ने हमारा सब का सीना चौड़ा कर दिया है। इसके लिए सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।
ओपी सिहाग ने कहा कि इंग्लैंड में हो रहे राष्ट्र मण्डल खेलो में अब तक देश को मिले 15 सोने के तमगों में से प्रदेश के खिलाड़ियो बजरंग पुनिया ,रवि दहिया ,विनेश फोगाट ,नवीन कुमार ,साक्षी मलिक ,दीपक पुनिया ने कुश्ती में ,अमित पंघाल ,नीतू घनघस ने बॉक्सिंग में तथा सुधीर कुमार ने एथलेटिक्स में कुल 9 सोने के तमगे जीत कर तथा काफी सारे चांदी व कांस्य के पदक जीतकर यह फिर से साबित कर दिया है कि जहां प्रदेश के किसानों के बेटे व बेटियों ने देश की सीमा पर तैनात होकर हमेशा अपने पराक्रम व शौर्य का लोहा मनवाया है वही अंतरराष्ट्रीय खेलो में पदक जीतकर पूरे प्रदेश व देश का मान व गौरव बढ़ाया है। सिहाग ने कहा कि देश के सीमा की रक्षा के लिए जवान व देश को खेलो में मान सम्मान दिलाने के लिए खिलाड़ी पैदा करने वाली हरियाणा की धरती को जजपा बार बार सलाम करती है।
जजपा शहरी जिला अध्यक्ष ने कहा कि अच्छी खेलनीति व खिलाड़ियो को पूरा मान सम्मान देने , उनकी प्रैक्टिस के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने ,उनको जीतने पर करोड़ो रुपयों का इनाम देने तथा उनके सुरक्षित भविष्य के लिये अच्छी नोकरियों का प्रबंध करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल , उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला तथा हरियाणा सरकार भी बधाई के पात्र है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें