मोनिका शर्मा के प्रबंध एवं अध्यक्षता में तीज त्यौहार में बढ़-चढ़कर महिलाओं ने हिस्सा लिया
सावन में हरियाली तीज के व्रत का बहुत महत्व है. इस दिन को भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के मिलन का दिन माना जाता है. सावन में चारो तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहा जाता है इस दिन महिलाएं इकट्ठे होकर इस त्योहार को हर्षोल्लास से मानती है इसी उपलक्ष में मोनिका शर्मा के प्रबंध एवं अध्यक्षता में इस त्यौहार में बढ़-चढ़कर महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिन्होंने तीज के गीतों पर नाच कर गाकर खुशी व्यक्त की और अपने मनोरंजन के लिए कई तरह के खेल भी खेले सभी महिलाएं त्यौहार की पोशाक में थी जो इस त्यौहार को और आकर्षक बना रहा था इस दौरान मोनिका शर्मा के प्रबंध में महिलाओं के खाने-पीने की व्यवस्था की गई। वही मोनिका शर्मा ने कहा कि अब त्योहारों का वक्त शुरू हो चुका है सबसे पहले त्यौहार था जिसे लेकर सनातन धर्म के सभी त्यौहार लड़ी वार सिलसिले में आते रहेंगे और हम कामना करते हैं कि यह त्यौहार सबके लिए खुशियां लेकर आए। सभी महिलाओं को एक साथ करना मेरा उद्देश्य हैं। महिलाएं सामाजिक तौर पर कम बाहर निकलती हैं बड़ी बड़ी जिम्मेदारियां निभाते हुए अपने आप को वक्त नहीं दे पाती इसी त्योहार के सदका वह कुछ समय के लिए अपनी सभी जिम्मेदारियों को बुलाकर यह वक्त अपने आप को देती है। इसी तरह मेरा उद्देश्य महिलाओं को एकत्र करना और उनके खुशियां बांटना है जिसमें दौरान अवंतिका सूद,सोनिया शर्मा ,नीलू शर्मा ,गोल्डी शर्मा, रेखा शर्मा, इंदु शर्मा ,गीता शर्मा मनजीत कौर, किरण गुप्ता, साक्षी शर्मा, अक्षिता शर्मा एडवोकेट गीतांजलि बाली ,रितु शर्मा ,सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें