दुष्यन्त चौटाला की दीर्घायु व उनके अच्छे भविष्य के लिए जजपा पंचकूला द्वारा हवन यज्ञ कराया व रक्तदान शिविर का किया आयोजन, इस अवसर पर जजपा शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग ने किया रक्तदान
शनाया चौहान: पंचकूला /पिंजौर, 3 अप्रैल : जजपा पंचकूला जिला शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग ने बताया कि आज 3 अप्रैल 2022 को हमारे हर दिल अजीज ,युवा नेता व तेजस्वी उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यन्त चौटाला के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ माता मनसा देवी गौशाला में गोमाता को हरा चारा व गुड़ खिलाया व दुष्यन्त चौटाला के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की, फिर पिंजोर में दुर्गा मंदिर में बिशम्बर पाठक द्वारा आयोजित हवन यज्ञ में भाग लेकर उपमुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की । जजपा जिला प्रधान ओपी सिहाग ने जजपा पंचकूला के कार्यकर्ताओ के सहयोग से बिशम्बर पाठक उपप्रधान प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन किया। इसके बाद जजपा जिला शहरी अध्यक्ष ने खुद रक्तदान किया। इस दौरान राजेश निषाद पार्षद ,बिशम्बर पाठक जजपा नेता, अमित सोनकर सहित 55 लोगो ने अपना रक्तदान किया। इसके उपरांत जलोली टॉलप्लाजा बरवाला के निकट एक प्राइवेट गोशाला में गोमाता को हरा चारा भी खिलाया तथा वहा मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगो के साथ दुष्यन्त का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया।
इस पूरे प्रोग्राम में के सी भारद्वाज , हीरामन वर्मा ,राजेश निषाद पार्षद व पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता शहरी जजपा प्रधान के साथ उपस्थित रहे।
पिंजोर रक्तदान शिविर में प्रदेश कार्यलय सचिव रणधीर सिंह ,प्रदेश महा सचिव सतेंद्र राणा ,जिला ग्रामीण प्रधान भाग सिंह दमदमा एवं प्रदेश प्रवक्ता दिलबाग नैन भी कार्यकर्ता साथियो की हौंसला अफजाई करने पहुंचे व रक्तदाताओ को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। इस दौरान सभी नेताओं ने इस रक्तदान शिविर के आयोजको की भूरी भूरी प्रशंशा की तथा उम्मीद जताई कि आज दिया गया रक्तदान कल बहुत सारे लोगो की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें