*- प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी अमरदीप दहिया ने ज्वाइन की जेजेपी*
*- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत*
 
 शनाया चौहान: *पंचकुला, 2 अप्रैल।* 
शनिवार को जननायक जनता पार्टी को पंचकुला में उस समय और मजबूती मिली जब प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी अमरदीप दहिया ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अमरदीप दहिया को पार्टी का पटका पहनाया और उनका जेजेपी में स्वागत किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए अमरदीप दहिया को पूरा मान-सम्मान मिलेगा। प्रसिद्ध उद्योगपति अमरदीप सोनीपत से दो बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ नेता चौधरी अभेयराम दहिया के बेटे हैं।उल्लेखनीय है कि अमरदीप दहिया का सारा कारोबार पंचकूला में हैं और वो पंचकूला में ही रहते हैं।
 
जेजेपी में शामिल होते हुए अमरदीप दहिया ने कहा कि उपमुख्यमंत्री की कार्यशैली व जेजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है और पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे वे बखूबी निभाएंगे। इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र मलिक, जेजेपी पंचकूला शहरी  जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान