जीरकपुर में जल्द शुरू होगा सडक़ निर्माण, जैक प्रतिनिधियों ने कार्यकारी अधिकारी के साथ की बैठक, ढकौली, पीरमुछल्ला की सडक़ों का उठाया मुद्दा, टूटी सडक़ों की वीडियो व फोटो भी दिखाएं


 शनाया चौहान : जीरकपुर। 
जीरकपुर वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रयास रंग लाए हैं। नगर परिषद के अधिकारियों ने चुनाव के कारण अटके निर्माण कार्य फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी व अन्य पदाधिकारियों द्वारा यहां की टूटी हुई सडक़ों को लेकर प्रशासन को घेरा जा रहा है। 
जीरकपुर में कई सडक़ें पूरी तरह से गढ्ढों में तबदील हो चुकी हैं। यहां टूटी हुई सडक़ों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। शहर वासियों की इस समस्या को लेकर जैक अध्यक्ष सुखदेव चौधरी ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह जज के साथ बैठक की। इस बैठक में जेई पवनदीप व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सुखदेव चौधरी ने ढकौली क्षेत्र, वीआईपी रोड, बालीवुड हाइटस, साईं मार्केट, पीरमुछल्ला, किशनपुरा रोड, सनौली मार्ग, एमएस एन्कलेव, डीपीएस रोड की टूटी हुई सडक़ों के बारे में शिकायत की। सुखदेव चौधरी ने कार्यकारी अधिकारी को कई सडक़ों की वीडियो तथा फोटो भी दिखाई।
इसके बाद कार्यकारी अधिकारियों ने मौके पर ही जेई व अन्य अधिकारियों से बातचीत करके बताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण सडक़ निर्माण व सडक़ मरम्मत की करीब दो सौ परियोजनाएं अटक गई थी। इस बीच वित्तीय वर्ष बदल गया। अब चुनाव आचार संहिता के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है और सडक़ निर्माण व मरम्मत के लिए टैंडर जारी हो चुके हैं। बहुत जल्द ढकौली क्षेत्र से सडक़ निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान