जजपा पंचकूला ने सेक्टर 25 -26 राउंड अबाउट पर बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प , बाबा साहेब ंबेडकर थे सही मायने में गरीबो के मसीहा :ओपी सिहाग


 शनाया चौहान :पंचकूला, 14 अप्रैल ; आज  जननायक जनता  पार्टी जिला पंचकूला के कार्यकर्ताओं ने शहरी जिलाप्रधान ओ पी सिहाग के नेतृत्व में  अम्बेडकर  जयन्ती के अवसर पर   पंचकूला  में सेक्टर 25-26 अम्बेडकर चोक पर  बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई  तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये । जजपा जिला शहरी प्रधान ओपी सिहाग ने इस मौके पर कहा कि  संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने सही मायने में समाज मे व्याप्त जातिवादी प्रथा , ऊंचनीच तथा छुआछुत जैसी कुरीतियो पर चोट की तथा आजादी के बाद  उन द्वारा भारत के नए  सविधान  के   निर्माण में सभी वर्गों को एक समान अधिकार देने  के  कानून के लागू होने से समाज मे  फैली असमानता को काफी हद तक खत्म करने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
ओपी सिहाग  ने कहा कि आज इस देश में आम आदमी जो आजादी से सांस ले रहा है वो सब संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर की वजह से ही है । उन्होंने कहा कि आज दबे कुचले व गरीब लोगों की संतानें बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के बहुत बड़े ऋणी हैं कि उन्होंने उनकी  जिंदगी में  नई रोशनी लाने का काम किया।
आज बाबा साहेब को पंचकूला के जजपा  नेताओ व कार्यकर्ताओं ने  याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इनमें मुख्य रूप से पार्षद राजेश निषाद , वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज , युवा नेता महेंदर सिहाग , प्रमुख महिला जजपा नेत्री सुदेश पंवार , युवा महिला नेत्री ज्योति राजपूत ,मीनू ,   युवा जिला प्रधान दीपक मोगीनन्द , वरिष्ठ जजपा नेता आर के रंगा , वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र चड्ढा ,  पूर्व कर्मचारी  संघ  एवं जजपा नेता राजेन्द्र लोट ,एडवोकेट विवेक सांगा , एडवोकेट बलबीर सैनी , महाबीर छिकारा , जजपा नेता रामफल यादव , राजेन्द्र मेहरा, दिनेश चौहान,वेद नैन ,हुकुमसिंह , मोहन लाल ,महेंद्र शर्मा, मनफूल चंद , हिरामन वर्मा ,विपिन शर्मा ,राजेश कुमार आदि  ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्जित किये ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान