अजीत एनक्लेव निवासियों ने नगर परिषद से गलत निर्माण की जांच की मांग की


शनाया चौहान: जीरकपुर

सिटी पैलेस ढकोली में अजीत एनक्लेव के निवासियों ने जीरकपुर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिख कर एक कमजोर और गलत निर्माण कार्य की जांच करने और भूखण्ड स्वामी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पत्र में अजीत एन्क्लेव के निवासियों ने कहा है कि कुरुक्षेत्र के सतपाल बिल्डर ने जो निर्माण किया है उसका ढांचा बहुत कमजोर है। इसके कारण भविष्य में कोई भी दुर्घटना हो सकती है। 

बिल्डर के पास  जो दो प्लॉट हैं उन पर 20 फीट चौड़ी स्टिल +3 का निर्माण किया जा रहा है, जो कि गैरकानूनी है। सड़क कम से कम 35 फीट चौड़ी होनी चाहिए।  

पत्र में निवेदन किया गया है कि सतपाल बिल्डर के नक्शों की जांच की जाए और गलत निर्माण को तुरंत रुकवा कर भूखण्ड स्वामी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि कालोनी वासियों को कोई परेशानी न हो। पत्र लिखने वालों में रुहानी, सागर, केशव, अनीता, अमित, दर्शन, रजनीश, जसजीत, सुनील, राजू और रोहित शामिल हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*