एनके शर्मा की सोसाइटी में ढिल्लों का महा सम्मान, जीत का चिन्ह (तलवार) देकर किया गया सम्मानित


शनाया चौहान :जीरकपुर
पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस द्वारा हलका डेराबस्सी में  लगातार जोरों शोरों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ।कांग्रेस प्रत्याशी सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लो के समर्थकों द्वारा जगह जगह पर मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। जिसके चलते आज एनके शर्मा के ड्रीम प्रोजेक्ट सावित्री ग्रीन में एडवोकेट दिग्विजय दलाल द्वारा एक सभा बुलाई गई, जिसमें सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने शिरकत की ।सावित्री ग्रीन में सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों का भव्य स्वागत किया गया। 
सावित्री ग्रीन एनके शर्मा का ड्रीम प्रोजेक्ट है और एनके शर्मा के दिल के बेहद करीब है लेकिन सावित्री ग्रीन में रहने वाले कई परिवारों के दिलों से एन के शर्मा कोसों दूर हैं। सावित्री ग्रीन के कई परिवार सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों के समर्थक हैं और सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के पक्ष में प्रचार प्रसार में भी जुड़े हैं। सावित्री ग्रीन में सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को भारी समर्थन मिला और दिग्विजय सिंह दलाल द्वारा बुलाई गई सभा में अनेकों परिवार ने हिस्सा लिया। इस मौके पर दिग्विजय सिंह दलाल ने कहा कि सावित्री ग्रीन सोसायटी भले ही एनके शर्मा की है लेकिन यहां पर काम सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो द्वारा कराए गए हैं। चाहे वह करोना काल में वैक्सीनेशन कैंप हो या फिर डेंगू टाइम में फोगिंग। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों और सरदार उदयवीर सिंह ढिल्लों ही हर बार सावित्री ग्रीन के लोगों के स्वास्थ्य और सेहत की देखभाल के लिए आगे आए हैं ।दिग्विजय दलाल ने कहा कि एनके शर्मा द्वारा कभी सावित्री ग्रीन के लोगों की परवाह नहीं की गई, जिसके चलते सावित्री ग्रीन के लोगों का पूरा समर्थन सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के साथ है। सावित्री ग्रीन में बुलाई गई सभा में शिरकत करते हुए सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने यहां के निवासियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें इस सोसाइटी से जिस तरह का मान सम्मान मिला है वह इसके हमेशा आभारी रहेंगे। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने पूरा विश्वास जताया कि लोगों का प्यार और समर्थन देखकर यह तय है कि इस बार डेराबस्सी से लेकर पंजाब तक कांग्रेस का ही परचम लहराएगा। 
 सावित्री ग्रीन में सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों को जीत का चिन्ह (तलवार) देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों को सिक्कों में भी तोला गया। सभा में शामिल हुए सभी लोगों ने हलका डेराबस्सी से कांग्रेस की जीत का पूरा आश्वासन दिया और कहा कि कांग्रेस के मुद्दे की राजनीति से प्रभावित होकर इस बार हलका डेराबस्सी के साथ-साथ सावित्री ग्रीन से भी कई परिवारों के वोट सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो के हक में ही जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*