अंकित जैन द्वारा बुलाई गई नुक्कड़ मीटिंग रही हिट रणजीत रेडी भी रहे मौजूद

शनाया चौहान: डेराबस्सी
पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार उम्मीदो द्वारा नुक्कड़ मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो द्वारा भी लगातार नुक्कड़ मीटिंग को में जनता को संबोधित किया जा रहा है । आज सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के हक में रणजीत सिंह रेडी डेराबस्सी नगर प्रधान की अगुवाई में अंकित जैन द्वारा वार्ड 12 में एक नुक्कड़ मीटिंग का आयोजन किया गया। अंकित जैन द्वारा बुलाई इस नुक्कड़ मीटिंग में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इस नुक्कड़ मीटिंग को सफल बनाया। इस मौके पर सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए 20 फरवरी को एक-एक वोट कांग्रेस को डालने के लिए अपील की। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में दोबारा कांग्रेस की सरकार आएगी और इस बार हलका डेराबस्सी में भी कांग्रेस की ही जीत होगी । इस मौके पर अंकित जैन ने कहा कि वार्ड 12 का हर एक वोट सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को जाएगा, क्योंकि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो द्वारा जिस तरह 8 महीनों में विकास कार्यों का अंजाम दिया गया है, उससे जनता काफी प्रभावित और खुश है। जनता चाहती है कि आने वाले 5 साल सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के नाम कर दिए जाएं। सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों का समर्थन करते हुए डेराबस्सी नगर प्रधान रंजीत सिंह रेडी ने भी कहा कि डेराबस्सी का हर एक वोट सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों को ही जाएगा, क्योंकि सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ही एकमात्र मजबूत उम्मीदवार हैं और जिन्होंने अपने विकास कार्यों की झड़ी द्वारा हलका डेराबस्सी का दिल जीत लिया है और इस बार सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों ही अगले विधायक होंगे। 
मीटिंग में पहुंचे वार्ड वासियों द्वारा सरदार दीपेंद्र सिंह दिलों को जीत का पूरा आश्वासन दिया गया और कहा गया कि सभी वार्ड वासी और सभी हल्का वासी सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को ही अगले विधायक के रुप में देखना चाहते हैं जिसके चलते सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को ही जीत दिलाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*