*जीरकपुर नगर परिषद का कारनामा, पार्क में बना दिया शौचालय**गली निर्माण की आधार शिला रखकर भूले परिषद प्रधान**घरों में कैद हुए शिवा एन्कलेव एरिया के हजारों लोग*



 शनाया चौहान :जीरकपुर। जीरकपुर नगर परिषद भी अब अपना असल उद्देश्य छोडक़र बिल्डरों के अनुसार काम करने लगी है। अब से पहले जीरकपुर में बिल्डरों द्वारा पार्क व अन्य स्थानों के लिए आरक्षित जगहों पर निर्माण किया जाता था अब नगर परिषद ने भी पार्क को खत्म करके वहां ट्यूबवेल रूम के साथ शौचालय का निर्माण कर दिया है। जिसका यहां के लोग विरोध कर रहे हैं।
शिवा एन्कलेव तथा ग्रीन व्यू हाइट टू निवासी रितेश ,कमल मित्तल, गुरदीप, रितेश सहगल, रानी, ​​परवीन रामपॉल, मीनू, राजपाल कथूरिया के बुलावे पर लोगों की समस्या सुनने पहुंचे जैक रैजीडेंटस वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव चौधरी तथा महासचिव एडवोकेट विनय कुमार ने बताया कि नगर परिषद द्वारा पहले डेराबस्सी में पार्क को खत्म करके मंदिर बनाया गया अब यहां पार्क को खत्म करके सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि पार्क में शौचालय बनने से लोगों को जहां परेशानी होगी वहीं अन्य शौचाल्या इमारतों की तरह यहां भी नशेड़ी अड्डा जमाएंगे। जिस कारण पार्क में आने वाले लोगों विशेषकर महिलाओं को भारी दिक्कतें होगी। क्षेत्र वासियों ने जैक प्रधान को बताया कि उनके द्वारा परिषद प्रधान उदयवीर ढिल्लों को शिकायत दिए जाने के बावजूद उन्होंने चुनाव के बाद दौरा करने का आश्वासन दिया जबकि पार्क को खत्म करके निर्माण कार्य जारी है।  
ग्रीन व्यू हाइट निवासियों ने बताया कि यहां पिछले साल जून माह के दौरान परिषद प्रधान ने सडक़ निर्माण की आधार शिला रखते हुए कहा था कि दो माह के भीतर यह कार्य पूरा हो जाएगा लेकिन आज आठ माह हो चुके हैं और सडक़ निर्माण के नाम पर केवल पुरानी सडक़ को उखाड़ा गया है। जिससे हजारों लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।  जैक प्रधान ने लोगों की समस्या सुनने के बाद परिषद के कार्यकारी अधिकारी से बात की और उन्हें जल्द ही इस दिशा में कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र वासियों के सहयोग से जैक द्वारा संघर्ष किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*