*अजय चौटाला की रिहाई पर इनसो कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू*---- *अजय चौटाला की नियमित उपस्थिति जजपा इनसो कार्यकताओं के लिए बनेगी आर्शीवाद रूपी सहारा : विकास मलिक*

शनाया चौहान पंचकूला ,  । *अजय चौटाला की रिहाई पर इनसो कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू*
---- *अजय चौटाला की नियमित उपस्थिति जजपा इनसो कार्यकताओं के लिए बनेगी आर्शीवाद रूपी सहारा : विकास मलिक*

  
पंचकूला ,  । इनसो के संस्थापक डॉ अजय चौटाला के रिहा होने पर इनसो कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई । इनसो जिलाध्यक्ष विकास  मलिक ने सेक्टर 15 वृद्धाश्रम , सेक्टर 5 पार्क में लोगों के बीच लड्डू बांटकर खुशी जताई । मलिक ने कहा कि पूर्व सांसद अजय चौटाला के जेल से बाहर आने पर छात्रों में प्रसन्नता और जोश का माहौल है क्योंकि डॉ अजय सिंह चौटाला जी ने इनसो की स्थापना की तथा हमेशा छात्रों की हकों की लड़ाई लड़ी व छात्रों के मुद्दों पर सहमति जताई । विकास मलिक ने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश के राजनीतिक समीकरण में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को 
मिलेंगे । इनसो के जनक अजय चौटाला जी के आने के बाद छात्रों के मुद्दों को मज़बूती मिलेगी। पंकज पवार और रितिक नैन ने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत डॉ अजय सिंह चौटाला को जेल भेजा गया था ।
विवेक सांगा व पीयूष गौतम ने  कहा कि इनसो जो लगातार कही सालो से छात्रों के संघर्ष की लड़ाई लड़ रही हैं वो डॉ अजय सिंह चौटाला जी की सोच थी उनके जीवन का संघर्ष हमेशा हमें ऊर्जा देता है । जितेंद्र संधू व अजय गौतम ने कहा कि अजय चौटाला करोड़ो युवाओं के आदर्श हैं और डॉ साहब ने हमेशा सड़क से संसद तक जनहित के मुद्दे उठा कर लोगों के साथ संघर्ष किया है । इस मौके पर वरिष्ठ नेता जितेंद्र संधू , शहरी हल्का अध्यक्ष अजय गौतम,रिटायर कर्मचारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतबीर धनखड़ , युवा प्रदेश सचिव पंकज पवार , विवेक सांगा , इनसो नेता रितिक नैन , पीयूष गौतम आदि मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*