नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र व आई कार्ड वितरित किये गए

 शनाया चौहान :पंचकूला
 राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन जैन एवमं राष्ट्रीय सचिव मधु जैन के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में संगठन की इकाई हरियाणा व जिला पंचकूला की संयुक्त मासिक बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र व आई कार्ड वितरित किये गए। संगठन के प्रदेश महासचिव चन्द्रकान्त शर्मा ने बताया कि बैठक की शुरूआत में संगठन की हरियाणा इकाई द्वारा पिछले 3 माह के दौरान जनहित में किये गए कार्य व उठाये गए जनहित मुद्दों से प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लव बदवार ने पदाधिकारियों को अवगत करवाया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गुलशन राय ने बताया कि कुछ जनसमस्याओं का समाधान करवा दिया गया है और कुछ के समाधान के लिए सम्बंधित विभागों से पत्राचार जारी है। चन्द्रकान्त शर्मा ने बताया कि प्रदेश चीफ पैटर्न प्रवीण हुड्डा, प्रदेश पैटर्न रघुवंश मल्होत्रा व प्रदेश अध्यक्ष गुलशन राय ने वर्ष 2022 के लिए गठित नई कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र व आई कार्ड वितरित किये। बैठक में उपस्थित नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रवीण हुड्डा को चीफ पैटर्न, रघुवंश मल्होत्रा पैटर्न, गुलशन राय अध्यक्ष, लव बदवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण दीवान व सुभाष कोहली उपाध्यक्ष, चन्द्रकान्त शर्मा महासचिव, राज कुमार बदवार मीडिया सचिव व दीपक कुमार को प्रचार सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार जिला पंचकूला की कार्यकारिणी में मेनका वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रजनी खोसला उपाध्यक्ष, नरेंद्र डोगरा एडवाइजर, सुरेंद्र सिंह महासचिव व अंश जैन को सचिव का पद सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष गुलशन राय ने बताया कि घनश्याम दास चौधरी व रूपेंद्र दत्ता के नियुक्ति पत्र एवमं आई कार्ड बनने के लिए संगठन के मुख्य कार्यालय भेजे हुए हैं, अगली बैठक में उन्हें वितरित कर दिए जाएंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एकमत में आवाज उठाई कि उन्हें संगठन में जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी लग्न, ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*