कांग्रेस प्रत्याशी सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों मार सकते हैं बाजी,,,,इस वक्त हल्का की पहली पसंद बने हुए हैं सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों



शनाया चौहान: जीरकपुर
जीरकपुर । पंजाब विधानसभा 2022 चुनाव के लिए डेराबस्सी में जनता की सबसे पहली पसंद सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों बने हुए हैं।  सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों इस बार हलका डेराबस्सी में विधायक सीट कांग्रेस की झोली में डाल सकते हैं। हलके की जनता ने बताया कि पिछले 10 सालों में हलका डेराबस्सी में विधायक द्वारा कोई विकास कार्य नहीं करवाया गया, लेकिन जब से तीनों नगर परिषद कांग्रेस के हवाले की गई है, तब से डेराबस्सी में लगातार विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। हलके की जनता ने कहा कि सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों का बर्ताव जमीन से जुड़ा है। भले ही उनके कुछ मुलाजिमों द्वारा संदेश उन तक ना पहुंचाए जाते हो, लेकिन सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की जानकारी में आने के बाद वह खुद जनता से रूबरू हो जाते हैं । जिस तरह से कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा हलका डेराबस्सी में सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के चुनाव प्रचार प्रसार को जोर-शोर से किया जा रहा है। उनका जोश देखकर लग रहा है कि इस बार सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों विधायक सीट जीतकर इतिहास रच देंगे। जैक द्वारा लगाए जा रहे विकास कार्यों के आरोपों पर जनता ने कहा कि शहर में हो रहे अवैध निर्माणों और शहर की अस्त-व्यस्त व्यवस्था को लेकर जैक जो सवाल उठा रहा है, वह सराहनीय है, लेकिन जैक को भी चाहिए कि किसी एक व्यक्ति विशेष या राजनीतिक दल को निशाना ना बनाकर उन सभी राजनीतिक दलों से भी सवाल करें, जो काफी वर्षों से हलका डेराबस्सी के हाकिम बनते आए हैं, क्योंकि शहर की यह अस्त-व्यस्त व्यवस्था मात्र 8 महीनों का नतीजा नहीं है बल्कि कई वर्षों से शहर को बर्बादी की ओर ले जाया गया है । जनता ने कहा कि जैक को शहर की व्यवस्था पर उठाए जाने वाले अपने सराहनीय कदम को कई वर्षों पूर्व भी ले जाना चाहिए और सवाल किए जाने चाहिए कि हलका डेराबस्सी में कांग्रेस आने से पहले भी कितने अवैध निर्माण और नजायज कब्जे शहर में किए गए। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के लिए अपनी राय कायम करते हुए जनता ने कहा कि सरदार दीपिंदर सिंह ढिल्लों कम बोलते हैं, लेकिन अच्छा बोलते हैं। सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों बेवजह के आरोपों में ना पड़कर मुद्दे की राजनीति और शहर की समस्याओं पर बात करते हैं और इन्हीं खूबियों की वजह से सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को हलका डेराबस्सी की जनता का पूरा सहयोग भी मिल रहा है और इस मिलने वाले सहयोग से बाकी विरोधी पार्टियों की नींद कहीं ना कहीं गायब है। अब देखना यह है कि जनता का बेशकीमती वोट किसकी झोली में जीत डालता है और किस के सर पर जीत का सेहरा सजाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*