शर्मा ने विधानसभा में कभी डेराबस्सी की समस्याओं के लिए आवाज नहीं उठाई: संजीव खन्ना
डेरा बस्सी विधानसभा हलके से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजीव खन्ना ने कहा ने आज हलका डेराबस्सी और मुबारकपुर में चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान कहा कि हलका विधायक एनके शर्मा ने कभी भी हल्का डेराबस्सी के लिए आवाज नहीं उठाई। विधानसभा में उन्होंने कभी भी इलाके की समस्याओं को नहीं उठाया। संजीव खन्ना आज चुनाव प्रचार के अभियान तहत मुबारकपुर और डेराबस्सी में अलग-अलग कॉलोनियों में लोगों के साथ रूबरू हुए। चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान संजीव खन्ना ने कहा कि 5 साल अकाली सरकार में सीपीएस रहने वाले एनके शर्मा इस इलाके के लिए कोई बड़ा प्रोजेक्ट तक नहीं ला सके ।अपने कार्यकाल में पूरी तरह से असफल साबित हुए हैं और अब किस मुंह से वह हल्का डेराबस्सी की जनता से वोट मांग रहे हैं। विधानसभा हलके की समस्याओं के लिए बात करते हुए संजीव खन्ना ने कहा कि हल्का डेराबस्सी में समस्याओं का अंबार है। शर्मा ने कभी भी इन समस्याओं के हल के लिए विधानसभा में अपनी आवाज नहीं उठाई। संजीव खन्ना ने इलाका वासियों से अपील की है कि वह भाजपा को वोट डाल डालकर जिताए और भाजपा सरकार ना सिर्फ हल्के में विकास योजनाओं को लागू करेगी बल्कि उस इलाके की आवाज बनकर अपनी जिम्मेदारी भी निभाएगी । संजीव खन्ना के चुनाव प्रचार के इस मौके पर मुकेश गांधी, कमल गुप्ता, पोलाराम गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, नरेश कुमार गुप्ता, पवन गोयल, सुरेश देवी, मनोज कपूर, जीरकपुर व्यापार मंडल प्रधान नवीन सागवान समेत अन्य समर्थक भी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें