हल्का कालका की हर पंचायत में बनेगा कम्युनिटी सेंटर:-दमदमा



  शनाया चौहान : पिंजौर
 पिंजौर ब्लॉक के गांव ढालूवाल में जजपा प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने 25 लाख की लागत से बनने वाले कम्युनिटी सेंटर का शिलान्यास किया । दमदमा ने बताया के गांव ढालुवाल में सरपंच भीम सेन की अगवाई में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे है, जिसमे गांव की गलियों के लिए 12 लाख 45 हजार व स्कूल की बाउंड्री वॉल के लिए 4 लाख रूपये मंजूर करवाए गए और आगे भी ऐसे ही विकास कार्य करवाए जायेंगे। इस मौके पर भाग सिंह दमदमा ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और कुछ समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समाधान करवाया।इस मौके पर जजपा कार्यालय सचिव पंचकुला गुरबचन पुंज कोटियां,जिला उपाध्यक्ष सतबीर मलिक,यशपाल नन्हा,भीम सैन सरपंच व प्रदेश सचिव कर्मचारी मजदूर संघ, सुरेश पंच, धर्मपाल पूर्व पंच, शायद मलखान, राकेश, लीला वती, अगयावती, आँगन बड़ी वर्कर बेबी,हसीना,द्रोपदी,संजय पूर्व पंच, मनोज, आदि मौजूद रहे । 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*