विश्वास फाउंडेशन व श्री गुरु रविदास कमेटी ने गाँव भूरेवाला में लगाया रक्तदान शिविर , 80 रक्तदानियों ने किया रक्तदान
शनाया चौहान : भुरेवाला/पंचकूला 13 फरवरी 2022। पुलवामा आतंकी हमलों में शहीद हुए सैनिकों की याद में विश्वास फाउंडेशन व श्री गुरु रविदास मंदिर कमेटी, भुरेवाला ने मिलकर श्री गुरु रविदास मंदिर, गाँव भुरेवाला में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर कोरोना महामारी के कारण अस्पतालों में आयी रक्त की कमी को पूरा करने के लिए लगाया गया। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए जैसे की सामाजिक दूरी, मास्क व सैनीटाईजेशन का ख़ास ध्यान रखा गया।
शिविर को सफल बनाने में गाँव से योगेश कुमार, हरदेश कुमार, रवि कुमार, रमेश कुमार, टोनी कालरा, जितेंद्र कुमार, रजत कुमार, अंकुश कुमार, अजय कुमार, सतपाल व रोहित ने सहयोग किया।
विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि इससे पहले डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का पहले चेकअप किया, डॉक्टरों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि रक्तदान करने से व्यक्ति को गर्व महसूस होता है। शिविर सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2:00 बजे तक चला। ब्लड बैंक कमांड अस्पताल चंडीमंदिर, पंचकूला के डॉक्टरों व टेक्निकल स्टाफ की टीम ने 80 यूनिट्स रक्त एकत्रित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें