37 कॉलोनियों के बकाया का भुगतान नहीं करने पर रजिस्ट्रियों पर रोक
शनाया चौहान :जीरकपुर।
शहर में कालोनाइजरों द्वारा विकसित करीब 37 कॉलोनियों में बकाया भुगतान होने तक रजिस्ट्रियां स्थगित करने की खबर मिली है।
इस संबंध में एडीसी मोहाली के आदेश पर राजस्व विभाग ने भी बिना किसी प्रक्रिया के पंजीकरण पर रोक लगा दी है।
जानकारी के अनुसार आज एडीसी मोहाली पूजा सियाल ने जीरकपुर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा और उप तहसील जीरकपुर के नायब तहसीलदार हरमिंदर सिंह सिद्धू के साथ बैठक की जिसमें यह निर्णय लिया गया कि शहर में विकसित की जा रही करीब 37 कॉलोनियां व सोसायटियां स्थानीय शासन विभाग का बकाया भुगतान नहीं कर पाएंगी।
वहीं जैक रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि जांच में अब और पक्षपात नहीं होना चाहिए।
जैक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव चौधरी ने आदेशों को जैक के तीन साल के संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जीरकपुर, पीरमुच्छला
गाजीपुर, नगला, भबात, सनौली आदि क्षेत्रों में 100 से अधिक अवैध कॉलोनियां हैं।
चौधरी ने कहा कि प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई के बाद दागी बिल्डरों ने भी पिछले दरवाजे से बचाव प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पोल खुलने के डर से बिल्डरों ने चंडीगढ़ और मोहाली का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यहां ज्यादातर डिवैल्परों के पास कॉलोनी काटने का लाइसेंस तक नहीं है।
जिन कॉलोनियों/सोसाइटियों की रजिस्ट्रियों पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें
अमर एन्क्लेव, हाई-फाई स्ट्रीट, स्काई एन्क्लेव, आकृति एवेन्यू, सिटी प्लाजा, द हैमलेट, कृष्णा एन्क्लेव, ओक डेल, ओंकार एन्क्लेव, जीरकपुर शॉपिंग सेंटर, बार्सिलोना होम्स, विक्टोरिया, टैकटाउन, द पिंक सिटी, अनंता लाइफ स्टाइल, प्लैटिनम होमज़, विक्टोरिया एन्क्लेव, ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट , लेक व्यू कॉम्प्लेक्स
स्टेलर होम्स, गोमती होम्स, सेंट्रल प्लाजा, सेंट्रल होम्स, इशमिता होम्स, पारस एन्क्लेव, जनरल एन्क्लेव, मेपल रेजिडेंस, एसएस कॉलोनी, स्काईनेट होम्स, हरे कृष्णा बिल्डटेक, मेपल होम्स, एरो ग्रीन्स, हाईटेक सिटीएक्स, पार्क, स्टार सिटी और पंचकुला शॉपिंग कॉम्लेक्स आदि शामिल
कुछ बिल्डर कॉलोनी का नाम (सब कॉलोनी )बनाकर रजिस्ट्री करवा रहे हैं । उदाहरण के तौर पर स्टेलर होम किसी और नाम से रजिस्टर करवा रहा है ।
खरड सन्नी एन्कलेव सैक्टर 125 में भी यहीं हाल है प्राइवेट लोग खेती की जमीन के छोटे प्लाट 100-150 गज खरीद कर , मकान बना कर बेच देते उन पर मकान नम्बर सन्नी एन्कलेव से मिलते जुलते लगा देते है। पानी सीवरेज के कनेक्शन बाजवा बिल्डर दे देता हो कोई पूछने वाला नहीं।
जवाब देंहटाएं