चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री के पास से सोने के 18 बिस्कुट बरामद


शनाया चौहान: जीरकपुर
चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक यात्री के पास से सोने के 18 बिस्कुट बरामद हुए हैं। इनकी कीमत लगभग 1.3 करोड रुपए बताई जा रही है। लुधियाना कस्टम कमीशन द्वारा चेकिंग के दौरान सोना बरामद किया गया है। यह सोना शारजाह से चंडीगढ़ आए एक यात्री के पास से बरामद किया गया है ।मुलजिम ग्रीन चैनल पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी कस्टम ऑफिसर ने उसको पकड़ लिया। आपको बता दें कि ग्रीन चैनल रूट उन यात्रियों के लिए होता है, जिनके पास कोई सामान नहीं होता। पर जब उसके सामान की जांच की गई तो अट्ठारह सोने के बिस्कुट मिले । बरामद किए गए सोने का वजन 2.100 ग्राम बताया जा रहा है । सोने के सभी बिस्कुट को सफेद रंग के मेडिकल किट में छुपा कर रखा गया था ।यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट 1962 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे पहले भी इस साल 2018 में चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 2.26 करोड रुपए के सोने के बिस्कुट बरामद किए गए थे। 2019 में कस्टम में 1.15 करोड़ के सोने के बिस्कुट बरामद किए थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

“सिल्वर सिटी थीम्स में भव्य रक्तदान शिविर: 75 यूनिट रक्त संग्रह, कैंसर मरीजों के लिए बना जीवनदान