वार्ड 14 में रंजीत रेडी द्वारा किया गया चुनाव प्रचार वार्ड की जनता ने दिया कांग्रेस की जीत का आश्वासन


शनाया चौहान: डेराबस्सी
डेराबस्सी नगर प्रधान रणजीत सिंह रेडी ने वार्ड 14 में सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों के हक में प्रचार प्रसार किया। रणजीत सिंह रेडी और उनके साथियों द्वारा जोरों शोरों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है  रंजीत रेड्डी ने कहा कि सारे हलके की जनता इस बार कांग्रेस को भारी मतों से जीत दिलाएगी ।उन्होंने कहा कि पूरे हलके से कांग्रेस को भारी समर्थन मिल रहा है, जिसके कारण विरोधियों की नींद उड़ी हुई है और उन्होंने बताया कि डोर टू डोर प्रचार प्रसार में जनता का भरपूर सहयोग और प्रेम देखने को मिल रहा है, जिसके चलते कांग्रेस का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता। रंजीत रेड्डी ने कहा कि पिछले 8 महीनों में किए गए विकास कार्यों को देखते हुए इस बार जनता सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को ही अगला विधायक बनाएगी। डेराबस्सी से काला इतिहास खत्म होने वाला है और यह काला इतिहास जनता सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों को भारी मतों से जीता कर खत्म करेगी । रेड्डी ने कहा कि अकाली दल ने 21 साल तक हल्का डेराबस्सी को पूरी तरह से लूटा है और जिस विकास की बात आज एनके शर्मा कर रहे हैं, उस विकास की बात करने से पहले एन के शर्मा *निजी*लगाना भूल जाते हैं । एनके शर्मा सिर्फ यह कहते हैं कि हमने विकास किया है लेकिन उनके इस विकास से पहले निजी शब्द लगाना एनके शर्मा को याद नहीं रहता, लेकिन सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लो द्वारा जिस तरह से हल्का डेराबस्सी में परिवर्तन लाया गया है और लाया जा रहा है उस परिवर्तन के बाद जनता कांग्रेस को ही अपना वोट देगी और सरदार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों की भारी मतों से जीत हासिल होगी। वार्ड 14 में प्रचार प्रसार करते वक्त रणजीत सिंह रेडी के साथ कांग्रेस के कई सदस्य और समर्थक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*