कालका पिंजौर नगर परिषद चुनाव में जीत के लिए मजबूत कैंडिडेट का करेंगे चयन:रणधीर सिंह व सतविंदर राणा* *चयन प्रक्रिया हेतु कालका के प्रमुख जेजेपी नेतागण से मीटिंग कर किया विचार-विमर्श* *11 फरवरी चंडीगढ़ में होने वाली मीटिंग में तैयार लिस्ट पर किया जाएगा जेजेपी शीर्ष नेतृत्व द्वारा विचार*



शनाया चौहान : कालका     
 शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर नगरपरिषद और नगरपालिका चुनावों के लिए जेजेपी पार्टी द्वारा तैयारिया शुरू कर दी गई है।इसके मद्देनजर हाल ही में चुनाव प्रभारी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह व प्रदेश महासचिव सतविंदर राणा को नियुक्त किया गया है। आगामी रणनीति तैयार करने के लिए उपरोक्त नेतागण की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कालका में की गई । जेजेपी प्रदेश सचिव रणधीर सिंह व प्रदेश महासचिव सतविंदर राणा ने कहा कि जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने जो जिम्मेदारी लगाई है,उसके अनुसार जिले के पार्टी नेता व पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर कालका पिंजौर नगर परिषद चुनाव के लिए कैंडिडेट का नाम लिए जाएंगे। मजबूत और संघर्षशील प्रत्याशियों के नाम की एक लिस्ट बनाई जाएगी। जिसमें बढ़िया व जिताऊ प्रत्याशियों का चयन किया जाना है। जिससे कालका में पार्टी को और अधिक मजबूती मिले। यह लिस्ट चंडीगढ़ में 11 तारीख को होने वाली मीटिंग में रखी जाएगी। जिसको प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेतागण लेगें। इन चुनावों को गठबंधन के साथ लड़ने व सीट बंटवारे की निर्णय भी जेजेपी आलाकमान लेगी।
जिला अध्यक्ष भाग सिंह दमदमा ने कहा कि इन चुनावों में साफ व स्वच्छ छवि वाले ईमानदार व कर्मठ प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।जिससे आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित हो सके। जेजेपी पार्टी की नीतियां को भी जन-जन तक पहुंचया जा सके।
जेजेपी जिला प्रवक्ता जोरा सिंह ने बताया कि कालका बैठक में प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह,जिला प्रभारी व पूर्व विधायक सतविंदर राणा,जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा,जिला कार्यालय सचिव गुरबचन पुंज कोटियां,ULB जिला संयोजक शुशील गर्ग,पिंजौर ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल नानकपूर,ULB प्रदेश उपाध्यक्ष विशम्भर पाठक ,पंचकुला से पार्षद राजेश निषाद,किसान सैल जिला अध्यक्ष बलकार थरवा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष केसीभारद्वाज,एससी सैल जिला अध्यक्ष अमित सोनकर,महिला सेल जिला अध्यक्ष अंजू राय,महिला सेल प्रदेश सचिव मिलन बावा,जिला संगठन सचिव अमिता गुप्ता, बीसी सेल जिला अध्यक्ष पवन दंदरोलों,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डीवी सिंह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अली खान,खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बिट्टू बागवाली,युवा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल मल्होत्रा,जिला उपाध्यक्ष सतबीर मलिक,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र लेही,जिला उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह,राकेश शर्मा,हल्का अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ बिनोद कुमार दुबे,तरसेम लाल माजरा मेहताब,हरी चंद कश्यप,महावीर सिंह,सुनील कुमार,जगदीप पराशर,मोती सिंह भी  बैठक में शामिल हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर लड़कियों के लिए खोला सिलाई सेंटर

टी सी टेरीटेक्स लिमिटेड, सरसिनी, लालरू में भव्य जन्मदिन समारोह

*कैट व्यापारियों के लिए संसद में हुआ विशेष दौरा – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया संबोधित*