समाजवादी पार्टी भी उतरी पंजाब विधानसभा चुनावी रणभूमि में समाजवादी पार्टी ने जारी किए 21 उम्मीदवारों के नाम
शनाया चौहान: जीरकपुर
पंजाब विधानसभा 2022 चुनाव का रोमांच भरा सफर शुरू हो चुका है, लेकिन देखने वाली बात यह है कि पंजाब विधानसभा 2022 के चुनाव आज तक हुए हर चुनाव से बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। इस बार जिस तरह का चुनावी माहौल पंजाब में देखा जा रहा है, वैसा माहौल शायद पहले कभी नहीं देखा गया होगा। जहां बड़ी दिग्गज पार्टियां जिसमें कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल शामिल है, वहीं संयुक्त किसान मोर्चा भी चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में है और आज समाजवादी पार्टी द्वारा भी पंजाब विधानसभा 2022 के चुनावों को लड़ने का ऐलान कर दिया गया है। जिसके चलते आज समाजवादी पार्टी के पंजाब प्रभारी कुलदीप सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता बुलाई गई। कुलदीप सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के 21 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी की। कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि समाजवादी पार्टी पंजाब में होने वाले चुनावों में जीत को हासिल जरूर करेगी, क्योंकि अखिलेश यादव द्वारा उनके कार्यकाल में जो काम यूपी में कराए गए हैं, उसे सारा देश जानता है और पंजाब में अगर समाजवादी पार्टी संगठन द्वारा सरकार बनाती है तो यूपी की तर्ज पर ही पंजाब में भी विकास की झड़ी लगा दी जाएगी ।साथ ही साथ कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब में रेत माफिया, भूमाफिया जैसे भ्रष्टाचार बहुत गहराई तक फैले हुए हैं और जिस में यहां की राजनीतिक पार्टियों का बहुत बड़ा हाथ है, ऐसे भ्रष्टाचार को समाजवादी पार्टी जड़ से उखाड़ फेंकेगी। कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब में सभी राजनीतिक दलों ने सिर्फ लूट मचाई की है, लेकिन समाजवादी पार्टी जनता के लिए और पंजाब के विकास के लिए तत्पर तैयार रहेगी। कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि आने वाले वक्त में समाजवादी पार्टी ना सिर्फ यूपी में बल्कि पंजाब में भी अपना परचम लहराएगी ।किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर भुल्लर ने कहा कि हर पार्टी ने किसानों की लाश पर सिर्फ राजनीति की है, लेकिन समाजवादी पार्टी हर मोड़ पर किसानों के साथ नजर आई है। महिलाओं को लेकर भी समाजवादी पार्टी अपने दायित्व को समझती है। महिलाओं की सुरक्षा समाजवादी पार्टी का कर्तव्य है ।कुछ साल पहले मुलायम सिंह द्वारा दिए गए बयान जिसमें मुलायम सिंह ने कहा था कि *अगर कोई लड़का बलात्कार करता है तो जवान लड़के हैं, गलती हो जाती है* इस बयान पर भुल्लर ने समाजवादी पार्टी की तरफ से सफाई पेश करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के इस बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया था ।उनके नेता ऐसा बयान दे ही नहीं सकते। कुलदीप सिंह भुल्लर ने यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि जब से यूपी में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से गुंडागर्दी कम नहीं हुई और ज्यादा बढ़ गई है। महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और साथ ही साथ विकास के नाम पर अपने निजी विकास को लगातार बीजेपी द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।
कुलदीप सिंह भुल्लर के अलावा समाजवादी पार्टी द्वारा एलाने गए 21 उम्मीदवार भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे और सभी ने अपनी जीत की उम्मीद जताई। अब देखना यह है कि जहां एक तरफ कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी जैसी बड़ी पार्टियां चुनावी रणभूमि में उतर चुकी है, वहां समाजवादी पार्टी इतने कम वक्त में पंजाब की जनता के दिल में कैसे जगह बनाती है और समाजवादी पार्टी को पंजाब में कितनी सीटों पर जीत हासिल होती है।
चुनावों की बारिश में मेंढक उछल कूद कर रहे हैं।
जवाब देंहटाएंना इन लोगों के पास पंजाब के लिए कोई एजेंडा है और ना कोई विज़न।
जवाब देंहटाएं