संदेश

बीजेपी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चित्र
भारत की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष में आज चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद द्वारा होटल माउंटव्यू में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई । इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अरुण सूद ने बीजेपी और पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बीजेपी के 9 साल के कार्यकाल की भरपूर सराहना की । उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में भारत में जितना विकास हुआ है, यह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।  अरुण सूद ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बड़े-बड़े फैसले लिए हैं उन फैसलों के बारे में कभी विपक्ष ने तो सोचा भी नहीं था। उन्होंने प्रधानमंत्री के कई बड़े फैसलों का जिक्र करते हुए उज्जवला योजना, किसान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना,धारा 370 खत्म करने, ट्रिपल तलाक खत्म करने और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने जैसी कई बड़ी की उपलब्धियां गिनाई।।  अरुण सूद ने कहा कि बीजेपी ने पिछले 9 सालों में कई चुनौतियों को पार करते हुए विकास की ओर कदम बढ़ाया है।।बीजेपी ने आर्थिक व्यवस्था में सुधार किया है।। लगभग ...

*रविंद्र वैष्णव की अध्यक्षता में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती*

चित्र
 डेराबस्सी में आज ब्राह्मण सभा रजिस्टर नंबर 359 के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें हवन यज् कीर्तन के अलावा भव्य भगवा ध्वज यात्रा का भी आयोजन किया गया  ! आज के कार्यक्रम में भगवान श्री परशुराम भवन गली नंबर 5 सरस्वती विहार में भारी संख्या में सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी, विभिन्न कीर्तन मंडली, डेराबस्सी शहर व आसपास के गांवों से भारी संख्या में ब्राह्मण परिवारों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ! जानकारी प्रदान करते हुए रविंद्र वैष्णव ने बताया श्री राम मंदिर से वीरेंद्र शर्मा - दिनेश वैष्णव सुमित शर्मा के नेतृत्व में एक भगवा झंडा यात्रा का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्कूटर मोटरसाइकिल एवं वाहन लेकर  युवाओं ने मुख्य बाजार ,अंबाला चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर शोभायात्रा निकाली ! उपरांत सरस्वती विहार निवासी कीर्तन मंडली के सदस्यों, अर्धनारीश्वर मंदिर कमेटी के सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया ! कीर्तन आरती के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया ! आज के कार्यक्रम में चैयरमेन रामदेव शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, कोषाध्यक...
जीरकपुर शहर में होर्डिग माफिया का जोर अवैध तरीके से जीरकपुर शहर में लगे हैं बोर्ड और बैनर नेशनल हाईवे अथॉरिटी और जीरकपुर नगर कौंसिल सो रही है कुंभकरण की नींद जीरकपुर नए नए प्रोजेक्टों के साथ-साथ प्रॉपर्टी का हब बना जीरकपुर शहर अब चर्चाओं का शहर भी बन चुका है आए दिन यहां पर नई-नई समस्याएं आमजन के लिए पैदा हो रही है और सबसे बड़ी बात शहर की सुंदरता को यहां पर लगेअवैध रूप से  बोर्ड और बैनर जहां नगर कौंसिल के रेवेन्यू को चूना लगा रहे हैं वही शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे हैं। शहर के लगभग हर प्रमुख चौक, चौक, सड़कों और सड़कों पर होर्डिंग्स लगे हुए हैं। यहां तक ​​कि विभिन्न राजनीतिक होर्डिंग शहर के प्रमुख स्थानों पर भी लगाए गए हैं शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स जहां शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं, वहीं, इनसे हादसे होने का डर भी बना रहता है। शहर के चारों तरफ इमारताें, खंभाें, बिजली और टेलीफोन के पोल, बस स्टॉप आदि हर जगह पर ऐसे होर्डिंग्स नजर आ जाते हैं लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।  वहीं नगर कौंसिल भी इस मामले में कार्रवाई को लेकर खानापूर्ति ही करती नजर आती है।  इस मामले में औ...
*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*                       👇 *=============================* *1* CBI का नाम इंसाफ का ब्रांड', सीबीआई के डायमंड जुबली समारोह में बोले पीएम मोदी *2* आपको कहीं भी हिचकने-रूकने की जरूरत नहीं; एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचना चाहिए', CBI अधिकारियों से बोले पीएम मोदी *3* पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोले, कहा कि मुख्य रूप से CBI की जिम्मेदारी भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करने की है। भ्रष्टाचार कोई सामान्य अपराध नहीं होता। भ्रष्टाचार, गरीब से उसका हक छीनता है, अनेक अपराधों को जन्म देता है। भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और न्याय के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा होता है। *4* केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) भारत की प्राथमिक जांच एजेंसी है, जिसे 1 अप्रैल 1963 को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के एक संकल्प द्वारा स्थापित किया गया था *5* पश्चिमी देश सोचते हैं अन्य देशों पर बोलने का उन्हें ईश्वर ने अधिकार दे रखा है, जयशंकर ने कडे़ अंदाज में US-जर्मनी को लिया आड़े हाथ *6* राहुल गांधी- प्रियंका गांधी दिल्ली से सूरत के लिए फ्लाइट से ...

*भाजपा ने एक शाम शहीदों के नाम के माध्यम से दी शहीदों को श्रद्धांजलि* *बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा, पीली पगड़ी पहन भगतसिंह के रंग में रंगे कार्यंकर्ता*

चित्र
 चंडीगढ़ 23 मार्च 2023. भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा अमर शहीद भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया  गया । भाजपा रानी लक्ष्मीबाई जिला के जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा  के नेतृत्व में आयोजित  इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया जबकि  हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर अनूप गुप्ता,  उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, महामंत्री रामवीर भट्टी,  कार्यक्रम सह संयोजक रमेश कुमार निक्कू तथा सभी प्रदेश पदाधिकारी,  पार्षद,  जिला-  मोर्चा अध्यक्ष , महामंत्री,  मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के अलावा  बड़ी संख्या में युवा वर्ग से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भारत की आजादी में अपना बलिदान देने वाले शहीदों को समर्पित इस कार्यक्रम में भाजपा के आर्ट एंड कल्चर सेल द्वारा वरुण शर्मा के निर...

*केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से मिले अरुण सूद* *शहर में सभी के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिए जाने हेतु की मांग*

चित्र
 चंडीगढ़ 5 मार्च 2023.  भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़  के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से मुलाकात कर शहर के सभी नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाने की मांग की । उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि अरुण सूद ने आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडवीय से मुलाकात की तथा कहा कि देश में कई केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है इसी प्रकार से केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के नागरिकों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक रवैया अपनाते हुए आश्वासन दिया कि इस मामले में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।  इसके अलावा अरुण सूद ने शहर के अस्पतालों में कैंसर पीड़ितों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की कमी की तरफ  भी मंत्री का ध्यान आकर्षित किया । उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में  चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा,  हिमाचल प्रदेश ,जम्मू कश्मीर,  राजस्थान,  बिहार तक से मरीज आते हैं जिससे  पीजीआईएमईआर पर अत्याधिक बोझ र...

*ड्रग कंट्रोलर द्वारा अमेजन एवं फ़्लिपकर्ट को नोटिस दिए जाने की कैट ने सराहना की*

कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया ट्रेडर्स  (कैट) ने 8 फरवरी को ड्रग कंट्रोलर ऑफ़ इंडिया द्वारा अमेजन और फ़्लिपकार्ट सहित 20 से अधिक ई-फ़ार्मेसी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने सराहना की है जिसमें जवाब देने के लिए दो दिन का नोटिस दिया है। कारण बताओ नोटिस में आरोप लगाया गया है कि इन कम्पनियों द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के दिनांक 12.12.2018 के डॉ. ज़हीर अहमद बनाम यूनियन ऑफ़ इंडिया के मामले कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश की अवहेलना में ऑनलाइन दवाइयाँ बेची जा रही है ।इस मुद्दे पर कैट ने  ड्रग डीलर्स एसोसिएशन के साथ अतीत में ई-फार्मेसी के खिलाफ पुरज़ोर रूप से आवाज उठाई थी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडवीय से जून 22 में मुलाक़ात कर एक ज्ञापन देकर इनके ख़िलाफ़ कारवाई करने की माँग की थी। कैट के चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष श्री हरीश गर्ग , उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक,एवम हरिशंकर मिश्रा और महासचिव भीम सेन ने सरकार से आग्रह किया कि जो भी ई फ़ार्मेसी कम्पनियाँ ड्रग एवं कास्मेटिक्स एक्ट का पालन नहीं कर रहीं उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कदम उठाये जाएँ।दवा जैसी वस्तुएँ जो कि मानव जीवन के लिए बेहद महत्...