संदेश

*भाजपा ने एक शाम शहीदों के नाम के माध्यम से दी शहीदों को श्रद्धांजलि* *बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा, पीली पगड़ी पहन भगतसिंह के रंग में रंगे कार्यंकर्ता*

चित्र
 चंडीगढ़ 23 मार्च 2023. भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा अमर शहीद भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस के अवसर पर देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया  गया । भाजपा रानी लक्ष्मीबाई जिला के जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा  के नेतृत्व में आयोजित  इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया जबकि  हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर अनूप गुप्ता,  उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबला, महामंत्री रामवीर भट्टी,  कार्यक्रम सह संयोजक रमेश कुमार निक्कू तथा सभी प्रदेश पदाधिकारी,  पार्षद,  जिला-  मोर्चा अध्यक्ष , महामंत्री,  मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के अलावा  बड़ी संख्या में युवा वर्ग से कार्यकर्ता उपस्थित रहे।  उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भारत की आजादी में अपना बलिदान देने वाले शहीदों को समर्पित इस कार्यक्रम में भाजपा के आर्ट एंड कल्चर सेल द्वारा वरुण शर्मा के निर...

*केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से मिले अरुण सूद* *शहर में सभी के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिए जाने हेतु की मांग*

चित्र
 चंडीगढ़ 5 मार्च 2023.  भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़  के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से मुलाकात कर शहर के सभी नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाने की मांग की । उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि अरुण सूद ने आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडवीय से मुलाकात की तथा कहा कि देश में कई केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है इसी प्रकार से केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के नागरिकों को भी यह सुविधा मिलनी चाहिए, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक रवैया अपनाते हुए आश्वासन दिया कि इस मामले में शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।  इसके अलावा अरुण सूद ने शहर के अस्पतालों में कैंसर पीड़ितों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की कमी की तरफ  भी मंत्री का ध्यान आकर्षित किया । उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में  चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा,  हिमाचल प्रदेश ,जम्मू कश्मीर,  राजस्थान,  बिहार तक से मरीज आते हैं जिससे  पीजीआईएमईआर पर अत्याधिक बोझ र...

*ड्रग कंट्रोलर द्वारा अमेजन एवं फ़्लिपकर्ट को नोटिस दिए जाने की कैट ने सराहना की*

कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया ट्रेडर्स  (कैट) ने 8 फरवरी को ड्रग कंट्रोलर ऑफ़ इंडिया द्वारा अमेजन और फ़्लिपकार्ट सहित 20 से अधिक ई-फ़ार्मेसी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने सराहना की है जिसमें जवाब देने के लिए दो दिन का नोटिस दिया है। कारण बताओ नोटिस में आरोप लगाया गया है कि इन कम्पनियों द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के दिनांक 12.12.2018 के डॉ. ज़हीर अहमद बनाम यूनियन ऑफ़ इंडिया के मामले कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश की अवहेलना में ऑनलाइन दवाइयाँ बेची जा रही है ।इस मुद्दे पर कैट ने  ड्रग डीलर्स एसोसिएशन के साथ अतीत में ई-फार्मेसी के खिलाफ पुरज़ोर रूप से आवाज उठाई थी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मांडवीय से जून 22 में मुलाक़ात कर एक ज्ञापन देकर इनके ख़िलाफ़ कारवाई करने की माँग की थी। कैट के चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष श्री हरीश गर्ग , उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक,एवम हरिशंकर मिश्रा और महासचिव भीम सेन ने सरकार से आग्रह किया कि जो भी ई फ़ार्मेसी कम्पनियाँ ड्रग एवं कास्मेटिक्स एक्ट का पालन नहीं कर रहीं उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कदम उठाये जाएँ।दवा जैसी वस्तुएँ जो कि मानव जीवन के लिए बेहद महत्...

*अमृत काल मे सप्तर्षि की तरह है हमारी सात प्रथमिकताएं-----धर्मेंद्र प्रधान**देश को नई आर्थिक ऊंचाइयों पर ले जाएगा बजट**समावेशी सर्वस्पर्शी व लोक आधरित बजट**भारत के बजट ने दुनिया में नई आशा जगाई है**हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई सफर करे यह सपना साकार हुआ है**विश्वभर के अर्थशास्त्री भारत के बजट की सरहाना कर रहे हैं* *बजट में खर्चा बढ़ाया है**-----धर्मेंद्र प्रधान*

चित्र
चंडीगढ़ 4/02/2023  केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल व उद्यमशीलता कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान  ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए लोक सभा में पेश किए गए आम बजट को  प्रगतिशील, विकासोन्मुखी और देश को नई आर्थिक ऊंचाइयां देने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का ऐसा ताजा उदाहरण बताया है, जिसमें भारत विश्व गुरु की अपनी पहचान पुनर्स्थापित करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी, सर्वस्पर्शी तथा समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए लोक आधरित बजट है।   आज यहां भाजपा प्रदेश  कार्यालय कमलम में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री  धर्मेंद्र प्रधान ने कहा अमृत काल में सप्त ऋषि की तरह सात प्राथमिकताओं पर आधारित है इस बार का बजट। उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल में भारत को आर्थिक तौर पर मजबूत करने वाले फैसले लेकर भाजपा सरकार ने इस बार देश के हर वर्ग के लिए राहतों का पिटारा खोल दिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी आर्थिक फैसलों का ही परिणाम है कि आज गरीब स...

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ चंडीगढ़ 1 फरवरी 2023

माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज पूर्ण बजट पेश किया। चार्टर्ड एकाउंटेंट, वकील, वित्तीय विशेषज्ञ, व्यवसायी, उद्योगपति और विभिन्न क्षेत्रों के अन्य विशेषज्ञ बजट देखने और चर्चा करने के लिए भाजपा कार्यालय कमलम, चंडीगढ़ में उपस्थित थे। प्रस्तुत किए गए बजट की बहुत प्रगतिशील होने के साथ-साथ समावेशी होने के लिए सभी ने सराहना की थी। दुनिया भर में, यह बजट मैक्रो-इकोनॉमिक फ्रंट कैपिटल इन्वेस्टमेंट पर भी अत्यधिक विकासोन्मुखी है, जो 33% बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिसका अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर व्यापक लाभकारी प्रभाव पड़ेगा। महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/वंचित क्षेत्रों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि "आत्मनिर्भरता" के लिए उद्यमशीलता के माध्यम से उनकी आय को सुगम बनाने के लिए सहायक बुनियादी ढांचा तैयार किया जा सके। बजट कृषि क्षेत्र के लिए ऋण सुविधाओं तक पहुंच का विस्तार करना चाहता है और केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर पूंजी परिव्यय में वृद्धि करता है, इसके अलावा, सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों के लिए धन आवं...

आखिर हो ही गया सेक्टर 19 व इंडस्ट्रियल फेज-1 अभयपूर के बीच रेलवे लाइन पर बने पुल का उद्घाटन। हजारों लोगों को दिन रात की परेशानी से मिलेगा छुटकारा: सिहाग

चित्र
पंचकूला ,1 फ़रवरी: कई दशकों से ट्रैफिक जाम व ज्यादा रेलगाड़ियों के आवागमन के कारण बंद रहने वाले फाटक की समस्या से आखिर  सेक्टर 19,बलटाना , इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1-2 , अभयपूर एवं पंचकूला शहर के हजारों लोगों को आज इस रेलवे लाइन पर बने ओवर ब्रिज के उद्घाटन होने से निजात मिल गई। आज हरियाणा विधान के अध्यक्ष  एवं पंचकूला विधानसभा से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने इस  ओवर  ब्रिज का लोकार्पण किया तथा य़ह पुल जनता  को समर्पित किया।  जननायक जनता पार्टी जिला  पंचकूला  के  शहरी  जिला  अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने  कहा  कि  जजपा  पंचकूला  इस बहुत ही पुरानी ज़न समस्या के समाधान होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एवं विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का धन्यवाद करती है कि पंचकूला के इस अहम प्रोजेक्ट का कार्य सम्पन्न हो गया तथा इस पुल पर आवाजाही शुरू  होने से हजारों लोगों ने राहत की साँस ली है।  जजपा शहरी जिला अध्यक्ष  ओ पी सिहाग ने  बताया कि रेलवे लाइन पर य़ह पुल 634 मी...

*केंद्रीय बजट एक प्रगतिशील आर्थिक दस्तावेज *हरीश गर्ग

चित्र
"वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीथारमन द्वारा आज प्रस्तुत केंद्रीय बजट एक व्यापक और प्रगतिशील बजट दस्तावेज है जो सुनियोजित तरीके से भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र के विकास के मापदंड को बताता है वहीँ व्यापार एवं लघु उद्योग के चरणबध्द विकास, स्वास्थ्य क्षेत्र और अन्य सेवाओं में मजबूत विकास के पैरामीटर्स को रेखांकित करता है । कुल मिला कर हम इसे एक संपूर्ण विकासशील बजट कह सकते हैं -  यह कहते हुए कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के  चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग  ने कहा की वर्तमान हालातों में बजट के जरिये अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने का प्रयास किया गया है ! बजट के प्रावधानों से जहां घरेलू व्यापार में नये अवसर मिलेंगे वहीं दूसरी ओर देश के निर्यात व्यापार को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा । वित्त मंत्री द्वारा बजट में 7 प्राथमिकताओं के ज़रिए वित्त मंत्री ने कोशिश की है की बाज़ार में ज़्यादा से ज़्यादा पैसा आये जिसका प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष लाभ व्यापारियों को मिलेगा ।  व्यापारी नेताओं उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, हरिशंकर मिश्र एवम महासचिव भीमसेन ने कहा की आय कर के...