संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुभाष शर्मा ने डेरा बस्सी रामलीला में लगवाई हाजिरी

चित्र
डेराबस्सी: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब जल एवं सीवरेज बोर्ड के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने डेराबस्सी की रामलीला रजिस्टर संख्या 812 पर माथा टेककर हाजिरी लगाई। अपनी टीम के साथ रामलीला में पहुँचे श्री शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम नैतिकता के प्रतीक थे और उनकी शिक्षाएँ अद्वितीय हैं।  भगवान श्री राम ने चरित्र, प्रेम, आज्ञाकारिता-पालन और सत्य की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि जीवन में अधर्म करने वाला व्यक्ति कभी अपना महत्व नहीं बना सकता और इसका एक उदाहरण लंकापति रावण है, जिसने अपार ज्ञानी और शक्तिशाली होते हुए भी सीता माता का हरण करने का अधर्म किया और फिर इस अधर्मी कृत्य ने उसके राज्य और वंश का अंत कर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में रामलीला जैसे कार्यक्रमों का होना बहुत ज़रूरी है ताकि आने वाली पीढ़ी इससे मार्गदर्शन ले सके। इस अवसर पर उन्होंने रामलीला मंचन के लिए अपनी ओर से सहयोग भी दिया, जबकि आयोजक प्रधान रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी एवं सदस्यों ने उन्हें मंच पर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने रामलीला मंचन के लिए आयोजकों की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर बलविंदर सि...

*4 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤ ਨੂੰ ਮਾਂ ਤੋਂ ਜਬਰੀ ਖੋਹਿਆ, *ਜੇ ਇਸ ਪੀੜਤ ਮਾਂ ਨੂੰ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਇਨਸਾਫ ਤਾਂ ਕਰਾਂਗੇ, ਸਮੂਹ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਵੱਡਾ ਸੰਘਰਸ਼: ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੁੰਭੜਾ*

चित्र
ਮੋਹਾਲੀ, 30 ਸਤੰਬਰ: ਐਸ ਸੀ ਬੀਸੀ ਮਹਾਂ ਪੰਚਾਇਤ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਮੋਹਾਲੀ ਫੇਸ ਸੱਤ ਦੀਆਂ ਲਾਈਟਾਂ ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਮੋਰਚੇ ਤੇ ਇੱਕ ਪੀੜਿਤ ਮਾਂ ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਪੁੱਤਰੀ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ (ਪਤਨੀ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ) ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਬੁਰਜ ਹਰੀ ਸਿੰਘ ਜਿਲਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪਹੁੰਚੀ ਤੇ ਉਸ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸੈਦਪੁਰ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਅੱਤਿਆਚਾਰ ਦੀ ਰੋ ਰੋ ਕੇ ਮੋਰਚਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੁੰਭੜਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੈਸ ਸਾਹਮਣੇ ਦਾਸਤਾਨ ਦੱਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੇ ਪਤੀ ਦੇ ਬਾਹਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਸਬੰਧ ਹਨ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਮੇਰਾ ਪਤੀ ਮੇਰੀ ਨਜਾਇਜ਼ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਮੈਂ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਤੋਂ ਅਲੱਗ ਰਹਿ ਰਹੀ ਹਾਂ। ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਕਸਟਡੀ ਦਾ ਕੇਸ ਪਾਇਆ ਸੀ। ਜੋ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਤੋਂ ਮਿਤੀ 11/09/2025 ਨੂੰ ਮੇਰੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਹੋ ਗਿਆ। ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਬੱਚੇ ਨਾਲ ਗੱਬੇ ਮਾਜਰਾ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮੰਗਣੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਈ। ਜਿੱਥੇ ਮੇਰੇ ਸਹੁਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਸੱਸ, ਪਤੀ ਤੇ ਦਿਉਰ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਕਿਰਪਾਨਾ ਸਮੇਤ ਆਏ ਤੇ ਮੇਰੇ ਬੇਟੇ ਨੂੰ ਜਬਰੀ ਮੈਥੋਂ ਖੋਹ ਕੇ ਲੈ ਗਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੇਰਾ ਮੋਬਾਈਲ, ਸੋਨੇ ਦੀ ਚੈਨੀ ਵੀਂ ਖੋਹ ਲਈ। ਮੈਂ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਖਰੜ ਵੀ ਗਈ, ਪਰ ਮੇਰੀ ਕਿਸੇ ਨੇ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਅੱਜ ਮੈਂ ਮੋਰਚੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚਕੇ ਮੋਰਚਾ ਆਗੂਆਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਤੇ ਹੋਏ ਅੱਤਿਆਚਾਰ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਤੇ ਮੇਰੀ ਮਦਦ...

*ਪੀੜਤ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕਰਕੇ ਫੂਕਿਆ ਪੁਤਲਾ, ਸੜਕ ਜਾਮ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਾਗਿਆ ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ, ਤੁਰੰਤ ਲਿਆ ਮੰਗ ਪੱਤਰ,**ਜਾਂ ਤਾਂ ਕਰ ਦਿਓ ਇਹਨਾਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਦੇ ਇਨਸਾਫ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ, ਨਹੀਂ ਕਰ ਦਿਓ ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਬੰਦ: ਮੋਰਚਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਕੁੰਭੜਾ,* *ਜੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ 'ਚ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਫੜਕੇ ਸਲਾਖਾਂ ਪਿੱਛੇ ਨਾ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਤਾਂ 3 ਅਕਤੂਬਰ ਤੋਂ ਅਣਮਿਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਵੋਮੈਨ ਸੈਲ ਫੇਸ 8 ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਦਫਤਰ ਅੱਗੇ ਲਗਾਵਾਂਗੀ ਧਰਨਾ: ਪੀੜਤ ਮਨਦੀਪ ਕੌਰ,*

चित्र
ਮੋਹਾਲੀ, 29 ਸਤੰਬਰ: ਐਸ ਸੀ ਬੀਸੀ ਮਹਾਂ ਪੰਚਾਇਤ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਮੋਹਾਲੀ ਫੇਸ ਸੱਤ ਦੀਆਂ ਲਾਈਟਾਂ ਦੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਮੋਰਚੇ ਤੇ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਚੇਅਰਪਰਸਨ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦੇ ਘਿਰਾਓ ਦੀ ਕੀਤੀ ਕਾਲ ਅਨੁਸਾਰ ਅੱਜ ਪੀੜਿਤ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕੀਤਾ ਤੇ ਜੰਮ ਕੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਗੁੱਸੇ ਵਿੱਚ ਆਈਆਂ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀ ਚੇਅਰਪਰਸਨ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਵੀ ਫੂਕਿਆ ਤੇ ਕਾਫੀ ਸਮਾਂ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਕਰਨ ਤੇ ਜਦੋਂ ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚੋਂ ਕੋਈ ਨਾ ਆਇਆ ਤਾਂ ਮੋਰਚਾ ਆਗੂਆਂ ਦੇ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਸੜਕ ਜਾਮ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਸੜਕ ਤੇ ਜਾਮ ਲੱਗਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਾਗਿਆ ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਤੇ ਤੁਰੰਤ ਚੇਅਰਪਰਸਨ ਨੇ ਮੀਟਿੰਗ ਲਈ ਬੁਲਾਇਆ। ਮੋਰਚਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੁੰਭੜਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਪੀੜਤ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਨੇ ਮਹਿਲਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਚੇਅਰਪਰਸਨ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਤੇ ਆਪਣੇ ਨਾਲ ਹੋਈਆਂ ਵਧੀਕੀਆਂ ਦੀ ਦਾਸਤਾਨ ਸੁਣਾਈ ਤੇ ਇੱਕ ਲਿਖਤੀ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਦਿੱਤਾ। ਚੇਅਰਪਰਸਨ ਨੇ ਸਭ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਸੁਣੀਆਂ ਤੇ ਜਲਦ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ। ਇਹ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਮਾਨਯੋਗ ਰਾਜਪਾਲ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਮਾਨਯੋਗ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਵੀ ਭੇਜੇ ਗਏ ਤੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਗਈ।         ਇਸ ਲਿਖਤੀ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵਿੱਚ ਪੀੜਤਾ ਮਨਦੀਪ ਕ...

*अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नए प्रमोट हुए प्रिंसिपल्स ने जताया भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के प्रति आभार*

चित्र
आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में नए प्रमोट हुए प्रिंसिपल्स का एक दल भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा से मिलने पहुंचा। उन्होंने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद किया और मीठा भी करवाया। इस अवसर पर जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने सभी प्रिंसिपल्स को बधाई दी और साथ ही चंडीगढ़ के प्रशासक, पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी और प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने शिक्षा निदेशक हरसुहिन्दर पाल सिंह बराड़ (आईएएस) का विशेष आभार व्यक्त किया क्योंकि उनकी सकारात्मक सोच और प्रयासों के बिना यह काम संभव नहीं हो सकता था। मल्होत्रा जी ने बताया कि उन्होंने टीचर्स के सभी मुद्दों को लेकर अभियान शुरू किया हुआ है। वह शिक्षा विभाग की एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष होने के नाते टीचर्स की समस्याओं को गंभीरता से हल कर रहे हैं। उन्होंने 2015 में भर्ती टीचर्स के अटके हुए छठे और सातवें पे कमीशन के लाभ जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। डॉ. धर्मेंद्र शास...

*चंडीगढ़ में 3000 युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित की ड्रॉइंग्स और पत्र*

चित्र
चंडीगढ़, 24 सितम्बर : कर्तव्य निष्ठ युवा एवं एन.एस.एस. वॉलंटियर्स की ओर से आज टैगोर थिएटर, सेक्टर-18 में आयोजित एक प्रेस वार्ता में युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपने सम्मान और लगाव को अनोखे अंदाज़ में व्यक्त किया। चंडीगढ़ के करीब 3000 युवाओं ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखे और उनकी ड्रॉइंग्स बनाई। प्रेस वार्ता में ऋतिका वर्मा, अक्षित जैन, हर्ष चौहान, केतन मनकोटिया, आरती और रचित जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व से प्रेरित होकर नई पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने को तैयार है। सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों और योजनाओं ने युवाओं को आत्मविश्वास और देशभक्ति की नई चेतना दी है। ऋतिका वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊँचाइयों को छू रहा है और युवाओं को समाज सेवा की प्रेरणा मिल रही है। अक्षित जैन के अनुसार, मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत का विज़न देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में ठोस कदम है। हर्ष चौहान ने कहा कि आज का युवा प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर राष्ट्र निर्माण में जुटना चाहता है। के...

नौनिहाल सिंह सोढी की ओर से सभी देशवासियों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ

चित्र
मैं नौनिहाल सिंह सोढी सभी देशवासियों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। दशहरा, अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है, और यह हमें हर कठिनाई और चुनौती के बावजूद अपने भीतर की शक्ति और साहस को पहचानने की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर मेरा संदेश है कि हम सभी अपने जीवन से नकारात्मकता, भय और संकोच को दूर कर, अच्छाई, साहस और सकारात्मकता को अपनाएँ। जैसे श्रीराम ने अपने साहस और दृढ़ निश्चय से अधर्म का अंत किया, वैसे ही हम भी अपने जीवन में मेहनत, ईमानदारी और सकारात्मक सोच से हर चुनौती को पार कर सकते हैं। आइए, इस दशहरे पर हम अपने मन और समाज में अच्छाई और सहयोग के बीज बोएँ और मिलकर अपने जीवन और देश को और भी उज्जवल, प्रेरणादायक और सफल बनाएँ। सभी देशवासियों को दशहरे की ढेरों शुभकामनाएँ!

*एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों से राष्ट्र निर्माण का संकल्प*,,,,,*सादगी, संगठन और अंत्योदय थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन के मूल मंत्र*

चित्र
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय, सेक्टर 33 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी से पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश के सभी पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिलों की पूरी टीम, मंडल अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। गोष्ठी के मुख्य वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, उनके विचारों और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया, जिसमें व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की एकता की बात की गई। उनका मानना था कि समाज का विकास तभी संभव है जब हर व्यक्ति का सर्वांगीण विकास हो। उन्होंने पश्चिमी विचारधाराओं का अंधानुकरण न करके भारत की मिट्टी से निकले एकात्म मानववाद को समाज के सामने रखा। मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर धीरेंद्र तायल ने कहा कि उपाध्याय जी की अंत्योदय की संकल्पना आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्त...

*नमो रन मैराथन में उमड़ा उत्साह, हजारों युवाओं ने दिया फिट इंडिया का संदेश* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चंडीगढ़ में भव्य आयोजन, बबीता फोगाट बनीं ब्रांड एंबेसडर*

चित्र
चंडीगढ़, 21 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, चंडीगढ़ द्वारा आज भव्य "नमो रन मैराथन" का सफल आयोजन किया गया। यह मैराथन चंडीगढ़ क्लब के सामने से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख आकर्षण सुखना लेक तक संपन्न हुई। सुबह से ही शहर का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया। भारत माता के जयघोष के बीच लगभग 5000 से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लेकर "फिट इंडिया, हिट इंडिया" का संदेश दिया। इसमें युवाओं के साथ-साथ महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल रहे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर बबीता फोगाट, तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने युवाओं के जोश और देशप्रेम की भावना की सराहना की। आयोजन की संयोजक प्रिया पासवान तथा युवा मोर्चा की पूरी टीम ने प्रतिभागियों के लिए मार्ग पर पानी, प्राथमिक उपचार और मार्गदर्शन की व्यवस्था की। सुखना लेक पर समापन के...

*मोदी के जन्मदिवस पर चंडीगढ़ में सेवा का संकल्प — 734 लोगों ने किया रक्तदान*

चित्र
चंडीगढ़, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर चंडीगढ़ में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज छह स्थानों पर भव्य रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 734 लोगों ने रक्तदान कर समाजसेवा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने सभी छह रक्तदान शिविरों का दौरा किया और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है और इस पुण्य कार्य में भाग लेकर हर व्यक्ति न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि समाज में सहयोग और सेवा की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने मोदी जी के जीवन और उनकी सेवा भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी की सकारात्मक राजनीति और जनकल्याण के संकल्प को मज़बूती प्रदान करते हैं। मल्होत्रा ने इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के नागरिकों ने हमेशा देशहित में अग्रणी भूमिका निभाई है और आज 734 रक्तदाताओं का यह रिकॉर्ड इसकी गवाही देता है। इस कार्यक्रम में ...

*स्वदेशी संकल्प के साथ दो दिवसीय “व्यापारी जुटान” सफलतापूर्वक संपन्न* हरीश गर्ग

चित्र
कॉनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के तत्वावधान में नागपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी जुटान आज उत्साह और ऊर्जा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देशभर से आए 40 से अधिक प्रमुख व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और हजारों व्यापारियों ने इस जुटान में भाग लेकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और व्यापारिक जगत को सशक्त बनाने हेतु गहन मंथन किया। इस अभियान में हरीश गर्ग, अध्यक्ष कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स, चंडीगढ़ चैप्टर एवं भीम सैन महासचिव चंडीगढ़ चैप्टर ने सहभागिता की। इस दो दिवसीय आयोजन का केंद्र बिंदु रहा —  *‘स्वदेशी संकल्प’*, जिसके तहत सर्वसम्मति से यह मत रखा गया कि भारत की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर और मज़बूत बनाने के लिए देश में बने उत्पादों की खपत बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। व्यापारियों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने व्यवसायों में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देंगे और उपभोक्ताओं को भी स्वदेशी वस्तुएं खरीदने हेतु प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर भीमसेन ने कहा “भारत के खुदरा बाजार का सबसे बड़ा आधार हमारे देश के छोटे और मध्यम व्यापारी हैं, जो ...

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस और महात्मा गांधी की जयंती को समर्पित सेवा पखवाड़ा के लिए तैयारियों की जानकारी दी

चित्र
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस और महात्मा गांधी की जयंती को समर्पित सेवा पखवाड़ा के लिए तैयारियों की जानकारी दी। सेवा पखवाड़ा का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देशभर में किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय कमलम में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का मूल भाव “सेवा ही संगठन” है। इस अवधि में भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुँचकर सेवा, सहयोग और समर्पण का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित रहा है और इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों के माध्यम से उनके जीवन मूल्यों को समाज तक पहुँचाएँगे। उन्होंने आगे बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच और पोषण जागरूकता अभियान, स्वच्छता कार्यक्रम, वृक्षारोपण, डिजिटल साक्षरता और दिव्यांग व जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रत्येक कार्यक्रम में संकल्प भी...

*त्योहारों से पहले शहर की रामलीला समितियों और पटाखा विक्रेताओं ने अरुण सूद के साथ डीसी से मुलाकात की*

चित्र
चंडीगढ़, 16 आज चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व महापौर अरुण सूद ने शहर की रामलीला समितियों, पटाखा विक्रेताओं के संघ, संयुक्त कर्मचारी संघ और सुभाष नगर टेंपल एसोसिएशन मनीमाजरा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शहर के उपायुक्त निशांत यादव से मुलाकात की। हाल ही में अरुण सूद और उनके प्रतिनिधिमंडल द्वारा सिंगल विंडो परमिशन की मांग के बाद जिला प्रशासन ने रामलीला समितियों और पटाखा विक्रेताओं की सभी अनुमतियों के लिए सिंगल विंडो परमिशन सुविधा की लंबित मांग को मान लिया था और यह सुविधा शुरू हो चुकी है। प्रतिनिधि मंडल ने इसके लिए डीसी और प्रशासन का धन्यवाद किया। रामलीला समितियों और पटाखा विक्रेताओं ने सीपीडीएल (एक निजी बिजली वितरण कंपनी) के साथ एक ही दिन में बिजली कनेक्शन की अनुमति और मीटर लगाने की समस्या का एक और मुद्दा उठाया। डीसी ने चंडीगढ़ बिजली विभाग के अधिकारियों को रामलीला आयोजकों को होने वाली समस्याओं से बचने के लिए सी पी डी एल के साथ मिलकर एक ही दिन में निरीक्षण और मीटर लगाने की  सुविधा को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पटाखा विक्रेताओं ने त्योहारों से पहले पट...

शिमला 15 सितम्बर, 2025 : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : पुनीत महाजन

चित्र
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सोमवार को यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड में 1,602 बिजली उपभोक्ता मित्रों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की गई। बोर्ड में कर्मचारियों की कमी को दूर करते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही 1,000 टी-मेट्स के पद भरने का भी निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल ने राज्य कैडर के तहत ट्रेनी आधार पर पटवारियों के 645 पद भरने को भी स्वीकृति प्रदान की। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ नर्स के 400 पदों को जॉब ट्रेनी के रूप में भरने को मंजूरी दी गई। ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षित मानव संसाधन की संख्या में वृद्धि लाने के दृष्टिगत 300 जॉब ट्रेनियों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। इन्हे प्रशिक्षण, अनुभव और सहायता के साथ निर्धारित मासिक वेतन दिया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के उ्ददेश्य से राज्य में 200 चिकित्सा अधिकारियों को जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। चिक...

धार्मिक स्थलों को सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी मिलनी चाहिए : हरभूषण गुलाटी,,धार्मिक संस्थाएं जल्द एकजुट होकर प्रशासक के समक्ष उठाएंगी सब्सिडी की मांग,,,,श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 27 में शीघ्र ही तीनों टाइम लगंर की सेवा शुरू की जाएगी : संजीव शर्मा

चित्र
चण्डीगढ़ : शहर में धार्मिक स्थल भारी भरकम बिजली के बिलों से त्रस्त हैं, परन्तु अगर वे इससे बचने के लिए अपने यहां सोलर पैनल लगवाना भी चाहें, इनको स्थापित करने के खर्चे को वहन करना धार्मिक स्थलों के संचालकों के लिए बेहद कठिन है, क्योंकि ये संस्थाएं सिर्फ श्रद्धालुओं के दान पर ही निर्भर हैं। इसलिए धार्मिक संस्थाओं को सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी का प्रावधान करना चाहिए। ये कहना था श्री सनातन धर्म मंदिर सभा, सेक्टर 27 के अध्यक्ष हरभूषण गुलाटी का, जो आज मंदिर परिसर में एक प्रेस वार्ता की संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सौर ऊर्जा को अधिकाधिक बढ़ावा देने के मिशन में जुटे हुए हैं और इसी के अनुरूप चण्डीगढ़ प्रशासन का भी लक्ष्य शहर को 100 प्रतिशत अक्षय ऊर्जा से भरपूर करना है। परन्तु धार्मिक संस्थाओं को इस मिशन से जोड़े बिना ये लक्ष्य हासिल करना असंभव है। इसलिए सब्सिडी दी जानी जरूरी है।  उन्होंने कहा कि वे जल्द ही शहर के सभी धार्मिक स्थलों के संचालकों एवं हिन्दू पर्व महासभा से संपर्क करेंगे व इस मुद्दे पर एकजुट होकर चण्डीगढ़...

*डडडु माजरा में भाजपा द्वारा टीबी मरीजों को मुफ्त टीबी किट का वितरण, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा रहे मुख्य अतिथि*

चित्र
चंडीगढ़, 13 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत डडडु माजरा सिविल डिस्पेंसरी कॉलोनी में टीबी मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए टीबी मरीजों को मुफ्त टीबी किट का वितरण किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने किया। टीबी किट में मरीजों की पोषण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री जैसे विभिन्न प्रकार की दालें, सोयाबीन एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार शामिल किए गए। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को इलाज के साथ-साथ पर्याप्त पोषण भी उपलब्ध हो, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके और वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें। इस अवसर पर स्टेट टीबी ऑफिसर नवनीत कंवर, एसएमओ इंचार्ज डॉ. माला तथा अस्पताल स्टाफ विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मेडिकल सेल के सहयोग से किया गया। मेडिकल सेल चंडीगढ़ के प्रधान ललित तकियार, दीपक पाठक, विकास बंसल, गजेंद्र चौहान एवं प्रदेश सचिव सोनिया दुग्गल उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष रेखा सूद और पूर्व मेयर राजेश कालिया भी ...

स्कूल के बच्चों ने की नशों के विरुद्ध पदयात्रा

चित्र
भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा डेरा बस्सी के प्रयास से आज श्रीमती एन एन मोहन डी ए वी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आज नगर परिक्रमा करके आम जनता को नशों से जागरूक करने के लिए पदयात्रा की। स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ के दिशा निर्देश के अंतर्गत नशे त्यागो देश बचाओ इत्यादि नारे लगाते हुए बच्चों ने रैली में भाग लिया ! इस अवसर पर समाज सेवी रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी ने बच्चों को संबोधित करते हुए नशों की रोकथाम और उसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर परिषद के महामंत्री उपेश बंसल ने बताया कि समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत भारत विकास परिषद विवेकानंद के प्रधान बरखा राम जी के निर्णय अनुसार आज स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से लोगों को नशे त्यागने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर दिनेश कुमार, ए के त्यागी व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। 

1600 करोड नहीं है 25000 करोड़ की मिली है आर्थिक सहायता पंजाब को _: रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी

चित्र
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिवस पंजाब की सहायता के लिए तुरंत प्रभाव से 1600 करोड रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ अन्य योजनाओं के माध्यम से  लगभग 25000 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान की है  । जानकारी देते हुए भाजपा पंजाब ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष रविंद्र वैष्णव डेराबस्सी ने बताया की बाढ़ की इस आपदा में अनाथ हुए बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ उनके बड़े होने तक का सारा खर्च, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिनके घर टूट गए उनको नए घर बना कर देना, प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सभी टूटी हुई सड़कों का निर्माण करवाना, खेती-बाड़ी के खराब हुए ट्यूबवलों को ठीक करवाना, सोलर ऊर्जा के पैनल खराब हुए उन्हें ठीक करवाना, सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सभी सरकारी स्कूलों में जितना भी नुकसान हुआ उसकी भरपाई करना, जल संरक्षण योजना के अंतर्गत वर्षा का तालाब के पानी का प्रबंध सफाई और उसकी मरम्मत का काम, मरे हुए पशुओं के लिए मुआवजा देना यह सब कुल मिलाकर लगभग 25000 करोड रुपए की योजना है जो केंद्र सरकार पंजाब को दे रही है। वैष्णव के साथ भाजपा के अन्य नेता गुरमीत सिंह टिवान...

समाज सेवक फ़ाउंडेशन, ज़िरकपुर – घग्गर नदी की बाढ़ में राहत कार्यों की मिसाल,,,पूजा अरोड़ा के नेतृत्व में संस्था ने राहत सामग्री की सेवा दी

चित्र
ज़िरकपुर / संवाददाता  मुबारकपुर घग्गर नदी में आई अचानक बाढ़ ने ज़िरकपुर व आसपास के गाँवों के सैकड़ों परिवारों को मुश्किल में डाल दिया। घर, सामान और रोज़मर्रा की चीज़ें पानी में डूब जाने से लोग बेघर हो गए। इस संकट की घड़ी में समाज सेवक फ़ाउंडेशन, ज़िरकपुर ने मानवीय सेवा की मिसाल पेश की। संस्था की प्रमुख पूजा अरोड़ा के नेतृत्व में फ़ाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने अपनी गाड़ियों और एम्बुलेंस सेवाओं के माध्यम से बाढ़ प्रभावित इलाक़ों में फँसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया। साथ ही सूखा राशन, पीने का पानी, बच्चों के लिए दूध, कपड़े और दवाइयाँ सीधे प्रभावित परिवारों तक पहुँचाई गईं। पूजा अरोड़ा ने कहा, “हमने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी परिवार भूखा या बिना मदद के न रह जाए। समाज सेवा ही सच्ची पूजा है और इस आपदा ने हमें यह याद दिलाया कि एक-दूसरे के लिए खड़ा होना ही इंसानियत है।” स्थानीय निवासियों और प्रशासन ने समाज सेवक फ़ाउंडेशन के प्रयासों की खुलकर सराहना की है। संस्था का कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, उसकी टीमें बाढ़ पीड़ितों को आवश्य...

*भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश ने विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की नियुक्ति की*

चित्र
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश ने आज अपने विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की नियुक्ति की। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने इन सभी संयोजकों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी। प्रोफेशनल सेल का संयोजक राकेश भल्ला को बनाया गया है, वहीं ट्रेड सेल का दायित्व बलजिंदर गुजराल को सौंपा गया। उत्तराखंड सेल की जिम्मेदारी भूपेंद्र शर्मा को दी गई है। इकोनामिक सेल के संयोजक के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट नवीन कुमार सोनी को नियुक्त किया गया है। लीगल सेल की जिम्मेदारी एडवोकेट रंजन लोहान को दी गई, जबकि इंडस्ट्री सेल का संयोजक अरुण गोयल को और मेडिकल सेल का दायित्व ललित तकियार को सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक ढांचा और मज़बूत होगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के कामकाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

*जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार: उपभोक्ताओं को राहत, छोटे व्यापारियों को ताक़त और भारत की अर्थव्यवस्था को गति – कैट*

चित्र
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) ने जीएसटी सुधारों और कर दरों के पुनर्गठन को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी करार दिया है। कैट के अनुसार, इन सुधारों से छोटे व्यापारियों, उपभोक्ताओं और भारत की अर्थव्यवस्था को न केवल लाभ मिलेगा बल्कि यह कदम कर संरचना को सरल बनाएगा तथा उपभोग में भारी वृद्धि कर देश की आर्थिक गतिविधियों तथा व्यापार को नई गति देगा। कैट के चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने राष्ट्रीय महामंत्री ,(कैट) तथा चांदनी चौक से सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देश भर के व्यापारियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 400 से अधिक वस्तुओं पर कर कम करने के सुधारों से आम आदमी को रोजमर्रा के खर्चे में बड़ी राहत मिलेगी तथा कर व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त होगी।यह वास्तव में प्रधानमंत्री श्री मोदी की तरफ़ से देश को बड़ा दिवाली उपहार है ।  कैट चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इन जीएसटी सुधारों से घरेलू खपत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। रिपोर्ट का अनुमान है कि आगामी त्योहार...

ब्राह्मणों पर अमेरिका की टिप्पणी निंदनीय:- रविंदर वैष्णव डेराबस्सी

चित्र
विश्व शक्ति होने के नाते अमेरिका ने अपना प्रभुत्व बनाए रखने के लिए विभिन्न देशों पर टैरिफ युद्ध छेड़ रखा है, जिसमें उसने भारत और चीन पर सबसे अधिक टैरिफ लगाए हैं, जो दुनिया पर अपना प्रभुत्व बनाए रखने के लिए अमेरिका की एक चालाक चाल है। इस बारे में बात करते हुए ब्राह्मण सभा पंजाब के उपाध्यक्ष और डेराबस्सी के अध्यक्ष रविंदर वैष्णव डेराबस्सी ने कहा कि यह और भी नीचे गिर गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सलाहकार पीटर नवारो ने हाल ही में भारत पर आरोप लगाया था कि भारत में ब्राह्मण देश की योजनाओं में प्रभावशाली हैं, जबकि विदेश नीति भारत सरकार की है न कि किसी विशेष जाति या वर्ग की नीति। इसलिए, अमेरिका के ऐसे बयानों की दुनिया में रहने वाले ब्राह्मणों द्वारा तीखी आलोचना की जा रही है। जिसमें पंजाब ब्राह्मण सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंदर वैष्णव डेराबस्सी, दिनेश कुमार,पूर्व महासचिव नरिंदर शर्मा, सुशील व्यास, दीपक शर्मा, राकेश अचिंत, आशीष अचिंत, सुरेश शर्मा, अनिल शर्मा ने अमेरिका द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है।